मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा अर्चना के लिए उमड़ी भीड़

Published by :RAJKISHOR K
Published at :05 Apr 2025 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा अर्चना के लिए उमड़ी भीड़

मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा अर्चना के लिए उमड़ी भीड़

विज्ञापन

कटिहार चैत्र नवरात्र के आठवें दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा अर्चना बड़े ही विधि विधान से साथ की गयी. दुर्गा मंदिर में सुबह महा आरती का आयोजन किया गया. जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आरती में भाग लिया. मां आरती संपन्न होने के बाद श्रद्धालु मां के सामने अपना सिर झुकाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी के स्वरूप के बारे में बखान करते हुए मंदिर के पुजारी अजय मिश्र ने बताया कि नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा की आठवें शक्ति मां महागौरी की पूजा अर्चना होती है. मां महागौरी श्वेत वस्त्र धारण करती है. उनका रंग अत्यंत गौरवर्ण होता है. चार भुजाओं वाली इस देवी को श्वेतांबरधरा भी कहा जाता है. उनकी छवि अत्यंत शांत, कोमल और तेजस्वी मानी जाती है. एक हाथ में त्रिशूल, दूसरे में डमरू, तीसरे हाथ में अभय मुद्रा और चौथे हाथ में वरमुद्रा होती है. वे भक्तों को अन्नपूर्णा का वरदान देती हैं. नवरात्रि के अठवीं पूजा के दिन कई जगह पर नौ कन्या को भोजन कराकर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया. बड़ी दुर्गा स्थान मंदिर में नवरात्र के मां की नो स्वरूप सिद्धिदात्री पूजा की जायेगी. नौ कन्याओं को भोजन कराकर नौ कन्या के पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन