नवरात्र के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा में उमड़ा सैलाब

Updated at : 28 Sep 2025 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
नवरात्र के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा में उमड़ा सैलाब

नवरात्र के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा में उमड़ा सैलाब

विज्ञापन

– सातवें स्वरूप में आज मां कालरात्रि की होगी पूजा कटिहार जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को नवरात्र के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा पूरी श्रद्धा एवं भक्तिभाव से की. विभिन्न मंदिरों एवं पंडालों में श्रद्धालु दुर्गापाठ सुनने के लिये जुटे. रात्रि में बेल पूजा के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा को अनुष्ठान के साथ स्थापित किया. शहर के कई पूजा पंडालों का उद्घाटन भी देर रात तक होता रहा. दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुट गयी. सोमवार को सप्तमी है. इसी दिन सवेरे से मां दुर्गा का पट दर्शन के लिए खोल दिये जायेंगे. हर तबके में मां दुर्गा के दर्शन करने के लिए उत्साह का माहौल है. दूसरी तरफ मां दुर्गा के भक्तजन एवं श्रद्धालु सोमवार को मां दुर्गा के सातवें रूप में मां कालरात्रि की पूजा अर्चना करेंगे. इस बीच दुर्गापूजा के नजदीक आने के साथ ही लोगों में काफी उत्साह है. बाजारों में भीड़ उमड़ने लगी है. शहरी क्षेत्र के कई बाजारों में तो जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. खासकर कपड़े व मिठाई के दुकानों में अधिक भीड़ देखी जा रही है. आज होगी शक्ति की देवी मां कालरात्रि की पूजा मां दुर्गा की सातवां रूप मां कालरात्रि के नाम से जानी जाती हैं. सोमवार को मां कालरात्रि की पूजा की जायेगी. श्रद्धालु नवरात्र के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की उपासना करते है. इस दिन साधक का मन ””सहस्रार”” चक्र में स्थित रहता है. ब्रह्मांड की समस्त सिद्धियों का द्वार खुलने लगता है. देवी कालरात्रि को व्यापक रूप से माता देवी काली, महाकाली, भद्रकाली, भैरवी, मृत्यु, रुद्रानी, चामुंडा, चंडी और दुर्गा के कई विनाशकारी रूपों में से एक माना जाता है. रौद्री और धुमोरना देवी कालरात्रि के अन्य प्रसिद्ध नामों में है. इन मंदिरों में होती है श्रद्धालुओं की भीड़ शारदीय नवरात्र में मंदिरों में भीड़ रही है. पहले दिन से कलश स्थापना कर मां की पूजा प्रारंभ है. ऐसे तो शहर में कई सार्वजनिक जगहों पर पंडाल लगाकर मां की पूजा की जा रही है, लेकिन शहर में कई ऐसे सिद्धपीठ है. जहां नवरात्र के मौके पर भक्तों का तांता लगा रहता है. ऐसे ही शक्तिपीठ में शहर का सार्वजनिक मंदिर और मिरचाईबाड़ी का सर्व मंगला दुर्गा मंदिर है. यहां नवरात्र के पहले दिन से ही महलायें व अन्य भक्तगण आकर सामूहिक रूप से दीप जलाते हैं और माता की उपासना करते है. नवरात्र के मौके पर शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी काफी संख्या में भक्त यहां आते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन