नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा को उमड़ी भीड़

Updated at : 28 Sep 2025 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा को उमड़ी भीड़

नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा को उमड़ी भीड़

विज्ञापन

कोढ़ा शारदीय नवरात्रि के छठे दिन दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुई. मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और जगह-जगह भक्ति संगीत, ढोल-नगाड़ों की गूंज और सुंदर साज-सज्जा ने माहौल को देवीमय बना दिया. कोढ़ा बाजार, फुलवरिया, खुदना, खेरिया जैसे प्रमुख स्थलों पर स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के समक्ष विशेष अनुष्ठान किए गये. पुजारियों ने मां कात्यायनी की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि यह रूप शक्ति, साहस और न्याय का प्रतीक है. अविवाहित कन्याओं के लिए यह दिन विशेष रूप से फलदायी माना जाता है. सुबह से ही महिला श्रद्धालु पीले वस्त्रों में मंदिरों में पहुंचीं और मां को पुष्प, फल, नारियल व अन्य नैवेद्य अर्पित किया. शाम के समय भक्ति-कीर्तन, आरती और देवी जागरण का आयोजन हुआ. विजयादशमी को लेकर कोढ़ा के सभी दुर्गा मंदिरों के मुख्य द्वार को को रंग-बिरंगे डिजाइन में सजाए जा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन