सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत बढ़ी हुई पेंशन राशि के सीधा प्रसारण देखने उमड़ी भीड़

Updated at : 11 Jul 2025 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत बढ़ी हुई पेंशन राशि के सीधा प्रसारण देखने उमड़ी भीड़

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत बढ़ी हुई पेंशन राशि के सीधा प्रसारण देखने उमड़ी भीड़

विज्ञापन

हसनगंज प्रखंड सभागार सहित जगरनाथपुर पंचायत भवन प्रांगण में शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पहली बार बढ़ी हुई पेंशन राशि के अंतरण से संबंधित सीधा प्रसारण देखने व सुनने के लिए शिविर का आयोजन किया. लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि में वृद्धि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए पहली बार बढ़ी हुई पेंशन राशि 1100 रुपए प्रति माह के हिसाब से पेंशनधारियों के खाते में भेजा है. सरकार ने हाल में ही दिव्यांग, बुजुर्ग व विधवा पेंशन की राशि 400 रुपए से बढ़कर 1100 प्रति महीना कर दी थी. लाभ आज सीधे तौर पर राज्य के जरूरतमंद तबकों को मिला. जिसका सीधा प्रसारण शिविर में उपस्थित सैकड़ों बुजुर्ग विधवा व दिव्यांग लाभार्थियों को देखने और सुनने को मिला. पेंशन की राशि 400 से बढ़ाकर 1100 कर दी गई है. मुख्यमंत्री का कहना है कि समाज के हर वर्ग को उनका पूरा हक और सम्मान दिलाना उनकी प्राथमिकता रही है. लाभार्थियों के खाते में 400 रुपए से बढ़ाकर 1100 रुपए देने पर लाभार्थियों ने बिहार के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है. लाभार्थियों के खाते में बढ़ोतरी राशि प्राप्त होने से पेंशनधारियों के चेहरे पर खुशी की रौनक देखी गयी. हृदय नारायण उरांव ने बताया कि पंचायत भवन प्रांगण में शिविर लगाकर प्रखंड क्षेत्र के लाभार्थियों को लाइफ के माध्यम से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विभिन्न जानकारी दिया. पंचायत के जितने भी पेंशन धारी पेंशन से वंचित है. वह सभी कागज के साथ पंचायत भवन पहुंचे उनका भी फॉर्मेट भरकर उन्हें वृद्धा पेंशन दिलाने का काम किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन