सालमारी बाजार में पूजन सामग्री खरीदारी को उमड़ी भीड़

Updated at : 25 Oct 2025 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
सालमारी बाजार में पूजन सामग्री खरीदारी को उमड़ी भीड़

सालमारी बाजार में पूजन सामग्री खरीदारी को उमड़ी भीड़

विज्ञापन

बलिया बेलौन आस्था व श्रद्धा के महापर्व छठ को लेकर सालमारी क्षेत्र पूरी तरह धार्मिक उत्साह व उमंग से सराबोर है. शनिवार को नहाय-खाय के साथ इस चार दिवसीय पर्व की शुरुआत हुई. श्रद्धालुओं ने परंपरा के अनुसार कद्दू-भात बनाकर सूर्य देव की आराधना की. सालमारी मुख्य बाजार में शनिवार को खरीदारी करने वालों की भारी भीड़ देखी गयी.सालमारी थानाध्यक्ष कुमारी जूली ने बताया कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक प्रबंध किये गये हैं. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रमुख घाटों सालमारी छठ घाट, नारायणपुर घाट और विभिन्न घाट पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. सभी छठ घाटों पर सफाई अभियान चलाया गया है. घाटों को प्रकाश से सजाया गया है. महिला सिपाहियों को भी घाटों पर विशेष रूप से तैनात किया गया है. ताकि महिलाओं को सुरक्षा का पूरा अहसास हो, इसके अलावा गश्ती दल को भी सक्रिय किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन