नहाय खाय को महानंदा नदी में स्नान करने उमड़ी भीड़

नहाय खाय को महानंदा नदी में स्नान करने उमड़ी भीड़
आजमनगर प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को पहाय खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व छठ शुरू हो गया. सुबह से ही छठ व्रतियों में खास उत्साह देखने को मिली. परंपरा के अनुसार, महिलाएं सूर्योदय से पहले से समूह बनाकर महानंदा नदी तट की ओर निकल पड़ी. विधि-विधान से स्नान किया. नदी तट पर अर्चना के बाद महिलाओं ने मिट्टी के चूल्हे पर कद्दू-भात बनाने की तैयारी शुरू की. कई जगहों पर महिलाओं को सामूहिक रूप से इस पर्व को मनाती दिखी. वातावरण भक्तिमय बन गया. महिलाएं पारंपरिक गीत गाते हुए पूजा में जुटी रही. कद्दू भात पर्व को लोक परंपरा में विशेष स्थान प्राप्त है. महानंदा नदी के किनारे सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी. प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा के उचित प्रबंध किए गए थे. ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




