धनतेरस पर बाजार में खरीदारी के लिए लगी रही भीड़

Updated at : 18 Oct 2025 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
धनतेरस पर बाजार में खरीदारी के लिए लगी रही भीड़

धनतेरस पर बाजार में खरीदारी के लिए लगी रही भीड़

विज्ञापन

कोढ़ा धनतेरस पर्व को लेकर कोढ़ा के गेड़ाबाड़ी बाजार में जबरदस्त रौनक रही. सुबह से ही लोगों की भीड़ बाजार में उमड़ पड़ी. दुकानों पर सजी रंग-बिरंगी सजावट, इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन, आभूषण और पूजा-सामग्री की दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ रही. धनतेरस पर सोना, चांदी, बर्तन व नए सामान खरीदने की परंपरा है. लोग दिनभर खरीदारी में व्यस्त रहे. बाजारों में ग्राहकों की भीड़ के कारण जाम जैसी स्थिति भी बनी रही. त्योहार की खुशी में लोगों ने इसे लेकर कोई शिकायत नहीं की. गेड़ाबाड़ी बजार के दुकानदारों ने बताया कि इस बार बिक्री में काफी इजाफा हुआ है. बर्तन विक्रेता अवधेश जयसवाल, धीरज कुमार, भरत कुमार, अशोक लोहार, ज्वेलर्स के दुकानदार अमित कुमार, आनंद मुरती, श्रवण कुमार, लक्ष्मण सोनार व अन्य ने बताया. पिछले साल की तुलना में इस साल सोना चांदी की बिक्री में कमी देखी. सोना चांदी की खरीदारी करने आये ग्राहक इम्तियाज, गोपी कुमार, वकील अहमद, संजय सवल, इन्दु कुमारी, रूपा कुमारी, सोनी कुमारी, पायल कुमारी आदि ने बताया सोना की कीमत पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष दुगनी उछाल हुई है. पीतल और स्टील के बर्तन खूब बिक रहे हैं. सोना चांदी की दुकानों पिछले वर्ष की भांति इस बार ग्राहक अधिकतर. दूरी बनाए रखें कोढ़ा पुलिस द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए गेड़ाबाड़ी बाजार क्षेत्रों में पुलिस की तैनाती की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन