सरकारी योजनाओं से दिव्यांग बच्चों को आच्छादित करें: त्रिपाठी

Published by :RAJKISHOR K
Published at :05 May 2025 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
सरकारी योजनाओं से दिव्यांग बच्चों को आच्छादित करें: त्रिपाठी

सरकारी योजनाओं से दिव्यांग बच्चों को आच्छादित करें: त्रिपाठी

विज्ञापन

– जिला जज व डीएम ने किया दिव्यांगता पहचान शिविर का शुभारंभ कटिहार सदर प्रखंड कटिहार के कैंपस में स्थित बुनियाद केंद्र में सोमवार को दिव्यांग बच्चों की पहचान एवं प्रमाणीकरण के लिए दिव्यांगता पहचान शिविर का आयोजन किया गया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमंत कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता एवं जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा व पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र नाथ सिंह की उपस्थति में इस शिविर का शुभारंभ किया. शिविर उद्घाटन से पहले डीएम ने सर्वप्रथम बुनियाद केन्द्र का निरीक्षण किया. मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमंत कुमार त्रिपाठी ने शिविर में आगंतुक दिव्यांग बच्चों को स्नेह एवं उनके अभिभावक को अपने बच्चों को हर प्रकार के कार्यों को करने के लिए प्रेरित किया. ताकि दिव्यांग बच्चें समाज के मुख्य धारा के साथ कंधे से कंधे मिलाकर आगे बढ़ सके. सभी दिव्यांग बच्चों एवं उनके अभिभावक को राज्य एवं केन्द्र सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं को सफल बनाने के लिए प्रत्येक प्रकार की योजनाओं का लाभ लेने को लेकर प्रेरित किया. जिला जज ने विशेष शिविर में मौजूद बच्चों के बीच ट्राईसाईकिल एवं व्हील चेयर का भी वितरण किया. डीएम ने कैंप में मौजूद बच्चों का पंजीकरण काउंटर का निरीक्षण किया एवं शत-प्रतिशत लाभुकों को लाभ देने के लिए आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने बुनियाद केन्द्र स्थित सभी कमरों का भी निरीक्षण किया एवं उनमें उत्तम सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के सहायक निदेशक अमरेश कुमार एवं जिला प्रबंधक सक्षम विजय कुमार को आवश्यक निदेश दिये. उन्होंने बताया कि इस शिविर का संचालन उप सचिव, दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय, बिहार पटना एवं किशोर अनुश्रवण समिति, सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के निर्देश के आलोक में दिनांक- 05-05-2025 से 15-05-2025 तक कटिहार जिला के विभिन्न अनुमंडल व प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रवार रोस्टर के माध्यम से किया जायेगा जिसका सीधे तौर पर अनुश्रवण सिविल सर्जन एवं सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग करेंगे. शिविर के लिए रोस्टर के माध्यम से चिकित्सक की टीम भी गठित कर दी गयी है. कल कोढ़ा पीएचसी में लगेगा शिविर मौके पर मौजूद जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के सहायक निदेशक अमरेश कुमार ने जानकारी दिया कि 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का दिव्यांगता प्रमाणीकरण, स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना तथा सरकारी योजनाओं से आच्छादन के लिए 15 मई तक निर्धारित रोस्टर के अनुसार विशेष चिकित्सकों की टीम के द्वारा दिव्यांग बच्चों की पहचान व सर्वे-प्रमाणीकरण कर यूडीआईडी कार्ड का निर्माण किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोढ़ा में सात मई को शिविर आयोजित की जायेगी. जबकि अनुमंडलीय अस्पताल बारसोई में आठ मई, अनुमंडलीय अस्पताल मनिहारी में नौ मई, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलरामपुर में 10 मई, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कदवा में 13 मई, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरारी में 14 मई एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्राणपुर में 15 मई को कैंप आयोजित की जायेगी. कैंप के लिए मेडिकल बोर्ड गठित की गयी है. जिसमें ईएनटी विशेषज्ञ डॉ विपिन कुमार, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अमरेन्द्र कुमार, जेनरल फिजिशियन डॉ एसपी विंकर, नेत्र रोग विशेषज्ञ दीपक शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन