बाल विवाह की रोकथाम में समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी: डीएम

बाल विवाह की रोकथाम में समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी: डीएम
अक्षय तृतीया के परिपेक्ष्य बाल विवाह की संभावना को लेकर निकाली प्रभातफेरी कटिहार अक्षय तृतीया पर बाल विवाह की संभावित घटनाओं की रोकथाम एवं व्यापक जन-जागरूकता के उद्देश्य से शनिवार को जिला प्रशासन तथा महिला एवं बाल विकास निगम कटिहार के तत्वावधान में एक जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गयी. डीएम आशुतोष द्विवेदी ने प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया. डीएम स्वयं प्रभात फेरी में शामिल होकर किशोरियों के साथ आंबेडकर चौक, हनुमान मंदिर होते हुए समाहरणालय परिसर तक पैदल मार्च किया. प्रभात फेरी में किशोरियों द्वारा बाल विवाह बंद करो ”बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ”, ”सशक्त नारी सशक्त समाज” जैसे जागरूकता नारे लगाये. किशोरियों के बीच एमएचएम किट का वितरण भी किया गया. जिससे उनके स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दिया जा सके. डीएम ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति है. जिसे समाप्त करने के लिए समाज के सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है. उन्होंने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कि बाल विवाह की सूचना तत्काल प्रशासन को दें तथा इसे रोकने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें. जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जिले में बाल विवाह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगे तथा जागरूकता के माध्यम से समाज में साकारात्मक बदलाव लाया जा सके. कार्यक्रम में अपर समाहर्ता बिनोद कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चंद्र चौधरी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक, जिला मिशन समन्वयक सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




