72 घंटा अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू, भक्ति में डूबा गांव

Updated at : 20 Mar 2026 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
72 घंटा अखंड  हरिनाम संकीर्तन शुरू, भक्ति में डूबा गांव

72 घंटा अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू, भक्ति में डूबा गांव

विज्ञापन

बलिया बेलौन सालमारी थाना क्षेत्र के पोठिया गांव में श्री श्री 108, चौबीस प्रहर 72 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन शुक्रवार से श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हो गया. शुभारंभ कलश शोभायात्रा से हुई. जिसमें महिलाएं, बुजुर्गों और बच्चों सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए. भगवा वस्त्र धारण किए श्रद्धालुओं ने जय श्री राम जय के उद्घोष के साथ पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना दिया. शोभायात्रा बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंची, वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत कलश स्थापना कर यज्ञ का शुभारंभ किया. राधा-कृष्ण, गौर-निताई, बजरंगबली, विष्णु और ब्रह्मदेव सहित कई प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं. सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत पश्चिम बंगाल से आई रासलीला मंडलियां और कीर्तन मंडलियां भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की लीलाओं की प्रस्तुति दे रही हैं. यह धार्मिक आयोजन 23 मार्च को प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न होगा. आयोजन समिति के अध्यक्ष पींढाल पंचायत के उपमुखिया सह भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश मंडल ने कहा, कार्यक्रम गांव की आस्था और एकता का प्रतीक है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन