जिले में बिजली व्यवस्था चरमराई, लगातार ट्रिपिंग व कटौती से उपभोक्ता बेहाल

Updated:
विज्ञापन
जिले में बिजली व्यवस्था चरमराई, लगातार ट्रिपिंग व कटौती से उपभोक्ता बेहाल

जिले में बिजली व्यवस्था चरमराई, लगातार ट्रिपिंग व कटौती से उपभोक्ता बेहाल

विज्ञापन

कटिहार

जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था इन दिनों गंभीर संकट से गुजर रही है. ग्रामीण क्षेत्रों की बात तो दूर, शहर में भी लोगों को निर्बाध बिजली नहीं मिल पा रही है. लगातार ट्रिपिंग, बार-बार बिजली कटौती और लोकल फॉल्ट के नाम पर आपूर्ति बाधित रहने से आम उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है. अधिकारियों का कहना है जिला को जितनी बिजली चाहिए उतनी मिल नहीं रही है. इधर गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच बिजली व्यवस्था की बदहाली लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी शुरू होने के साथ ही बिजली आपूर्ति की स्थिति और खराब हो गई है. पूरे शहर में लगातार एक घंटा बिजली रहती ही नहीं हर आधे घंटे में बिजली गुल हो जाती है.

रात में एक से दो घंटे ही आपूर्ति

रात के समय भी एक से दो घंटे बिजली रहने के बाद अचानक कटौती हो जाती है. घंटों तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाती. कई बार तार टूटने, तकनीकी खराबी या लोकल फॉल्ट का हवाला देकर बिजली बंद कर दी जाती है. हालांकि उपभोक्ताओं का आरोप है कि विभाग की ओर से समय पर समस्या का समाधान नहीं किया जाता. लोगों का यह भी कहना है कि बिजली कटौती के संबंध में जानकारी लेने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को फोन करने पर अक्सर कॉल रिसीव नहीं किया जाता. इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है. शहर के विभिन्न मोहल्लों में पिछले कुछ दिनों से ट्रिपिंग की समस्या लगातार बढ़ी है. लेकिन इसके स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल होती नहीं दिख रही है. गर्मी के मौसम में लोगों के लिए राहत का सबसे बड़ा साधन बिजली ही है. ऐसे में लगातार कटौती से दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है. घरों में पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सबसे अधिक दिक्कत बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही है. रात के समय बिजली कटने से स्थिति और गंभीर हो जाती है. लोग गर्मी से राहत पाने के लिए घरों से बाहर निकलने को मजबूर हो रहे हैं.

सुबह से ही बिजली ट्रिपिंग का सिलसिला

कोई एक मोहल्ला नहीं बल्कि शहर के सब्जी क्षेत्र में सुबह से ही बिजली ट्रिपिंग का सिलसिला जारी रहा. उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. कई इलाकों में बार-बार बिजली आने-जाने से लोगों के घरेलू और व्यावसायिक कार्य प्रभावित हुए. विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शहर में सामान्य रूप से बिजली आपूर्ति की जा रही है. उन्होंने बताया कि कुछ क्षेत्रों में लोकल फॉल्ट या तकनीकी कारणों से अस्थायी रूप से आपूर्ति बाधित होती है. इन दिनों जिला को जितनी बजली चाहिए उतनी मिल नही रही है. इसलिए ऐसी दिक्कते आ रही है. जल्द ठीक करने का प्रयास किया जाता है. बावजूद इसके उपभोक्ताओं की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं. लोग बिजली व्यवस्था में शीघ्र सुधार की मांग कर रहे हैं. आलम रहा तो लोगो के सब्र का बांध अब टूटने ही वाला है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन