मंदिर कमेटी की बैठक में कटरा निर्माण पर की चर्चा

Updated:
विज्ञापन
मंदिर कमेटी की बैठक में कटरा निर्माण पर की चर्चा

मंदिर कमेटी की बैठक में कटरा निर्माण पर की चर्चा

विज्ञापन

मनसाही हफलागंज शिव मंदिर चौक के शिव मंदिर परिसर के सौंदर्यकरण कार्य को आगे जारी रखते हुए मंदिर परिसर के सड़क किनारे की जमीन पर पक्की कटरा निर्माण किया जायेगा. इसको लेकर समिति सदस्यों की आवश्यक बैठक हुई. सर्वसम्मति से एक कमेटी के देखरेख में कटरा निर्माण को लेकर कार्य शुरू करने का निर्णय लिया गया. समिति के सचिव नरेश यादव ने बताया कि मंदिर परिसर के अतिक्रमण को खाली करने को लेकर भी प्रशासनिक सहयोग के लिए लिखित जानकारी दी जायेगी. कटरा निर्माण के लिए इंजीनियर से नक्शा एवं एस्टीमेट बनाकर कार्य करने का निर्णय लिया गया. कटरा निर्माण को लेकर दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. इस बैठक में सचिन नरेश यादव, अजय कुमार गुप्ता, सुरेश यादव, देवनंदन भगत, कुन्नू झा, अशोक भगत, पिंटू साह, दीपक पोद्दार, ज्योतिष कुमार, प्रशांत कुमार, बंटी कुमार आदि सदस्य भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन