ऑनलाइन सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस से जोड़े

Updated:
विज्ञापन
ऑनलाइन सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस से जोड़े

ऑनलाइन सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस से जोड़े

विज्ञापन

– बैठक में अभियान को गति देने पर जोर कटिहार जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी अर्बन अध्यक्ष संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में संगठन सृजन अभियान को गति प्रदान करने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक मे कांग्रेस के संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान को ते करने एवं कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत ऑनलाइन सदस्यता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस मे जोड़ने की जरूरत है. कहा कि पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के दिशानिर्देश के आलोक में ऑनलाइन सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. अर्बन जिलाध्यक्ष ने ऑनलाइन सदस्य बनाने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया. जिला कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक अमन कुमार यादव ने कहा कि पांच जून तक सदस्यता अभियान चलाने का निर्देश प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित किया गया है. कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रेम राय ने बैठक में शामिल कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान पर बल देते हुए अत्याधिक सदस्य बनाना है. इस बैठक मे मुख्य रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय सिंह, जिला प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला, पूर्व जिला कार्यकारी अध्यक्ष सौरभ कुमार, नगर अध्यक्ष अ पुतुल सिंह व नगर अध्यक्ष ब रिंकू मिश्रा, राज आनंद सिंह, आले रसूल, डॉ बिपिन सिंह, प्रदीप पासवान, पप्पू कश्यप, विक्रम पासवान, हसन अधिवक्ता, रियाज, मुश्ताक आज़म, अमरेन्द्र ठाकुर, मनोज कुमार, हसन राजा, जटा शंकर झा, साजिद, मोहर्रम खान आदि नेताओं ने संबोधित किया.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन