भारतीय सेना के सम्मान में कांग्रेस ने निकाला तिरंगा यात्रा

Updated at : 10 May 2025 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय सेना के सम्मान में कांग्रेस ने निकाला तिरंगा यात्रा

भारतीय सेना के सम्मान में कांग्रेस ने निकाला तिरंगा यात्रा

विज्ञापन

कटिहार पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के लिए चलाये गये भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को सलाम करने और सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए कटिहार जिला कांग्रेस ने शनिवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली. कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा कारगील चौक से निकलकर अमर जवान चौक तक पहुंची. इस तिरंगा यात्रा में सैकड़ों कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. इस यात्रा में भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाते हुए जमकर सेना के जयकारा लगाये. मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि हमारे देश का मस्तक विश्व में ऊंचा बनाये रखने के लिए भारतीय सेना पर हमें गर्व है. पहलगाम में 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेने के लिए सैनिकों ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को जिस तरह ध्वस्त किया है. वह अनुकरणीय है. उन्होंने आतंकवाद को प्रश्रय देने वाले देश या व्यक्ति के खिलाफ किसी भी तरह की सैन्य कार्रवाई का कांग्रेस पार्टी समर्थन करती है. भारत के इस कार्रवाई में पूरा देश उनके साथ खड़ा है. तिरंगा यात्रा सेना के साथ अपनी एकजुटता प्रदर्शित करने का प्रतीक है. राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने कहा कि पूरे देश की जनता सेना के साथ खड़ी है. आतंकवाद को नस्तनाबूद करने में सरकार के हर निर्णय में सरकार के साथ है. किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप विश्वास ने कहा कि देश पर जब-जब संकट का दौर आया है. तब-तब भारतीय सेना ने अपने साहस और शौर्य से उस खतरे को टाला है. महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष आम्रपाली यादव व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के विरुद्ध भारतीय सेना की कार्रवाई से देशवासियों के बीच उत्साह का माहौल है. इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनीता देवी, संयोगिता सिंह, संजय कुमार सिंह, पंकज तंबाखुवाला, राजेश रंजन मिश्रा, मनी पासवान, इश्तियाक आलम, मुसताक, प्रो विनोद यादव, राजीव चौधरी, सिमरनजीत सिंह, राज आनंद सिंह, सउद मुखिया, निखिल कुमार, सिकंदर मंडल, अल्तमश दीवान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस से जुड़े नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन