वक्फ संशोधन बिल को लेकर कांग्रेस पार्टी इमारत-ए-शरिया के साथ : सुनील कुमार

Published by :RAJKISHOR K
Published at :29 Apr 2025 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
वक्फ संशोधन बिल को लेकर कांग्रेस पार्टी इमारत-ए-शरिया के साथ : सुनील कुमार

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव के आवासीय कार्यालय में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने की.

विज्ञापन

कटिहार. कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव के आवासीय कार्यालय में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने की. बैठक में इमारत ए शरिया द्वारा आगामी एक मई को टाउन हॉल में होने वाले वक्त संशोधन कानून के खिलाफ एक दिवस आमसभा को लेकर इमारत-ए-शरिया द्वारा दिए गए दावत नामा को लेकर चर्चा की गयी. इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार सवाल कर रही है, इस बिल का विरोध जाता रही है. अब इसी बिल के विरोध में इमारत-ए-शरिया द्वारा आगामी एक मई को टाउन हॉल में आमसभा आयोजित की जा रही है. जिसको लेकर इमारत ए शरिया द्वारा दिए गए आमंत्रण को कटिहार कांग्रेस पार्टी का पूर्ण समर्थन है. कटिहार कांग्रेस मजबूती के साथ आमसभा में भाग लेगी. वक्फ संशोधन बिल का विरोध जतायेगी. कहा केंद्र सरकार द्वारा संशोधन किए गए बिल को लेकर पूरे देश में मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोगों में काफी आक्रोश है. सरकार अपनी जिद पर जबरन यह बिल पास करवा कर देश का माहौल खराब करने का काम कर रही है. इसलिए इमारत ए शरिया द्वारा आयोजित आमसभा को सफल बनाने में कांग्रेस पार्टी भी कम से कदम मिलाकर साथ चलेगी. मौके पर दिलीप विश्वास, संजय कुमार सिंह, शहनवाज़ खान, विश्राम सिंह, पप्पू सिंह, मन्नी पासवान, इश्तियाक आलम, सुबोध यादव, अखिलेश पोद्दार, सऊद आलम सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन