पत्रकार की दादी के निधन पर शोक

Updated:
विज्ञापन
पत्रकार की दादी के निधन पर शोक

पत्रकार की दादी के निधन पर शोक

विज्ञापन

मनिहारी एक दैनिक अखबार के पत्रकार ध्रुव कुमार झा की दादी व स्व भुवनेश्वर झा की पत्नी चंद्रकला देवी का निधन हो गया. वे लगभग 88 वर्ष की थीं. मनिहारी में उनके पैतृक आवास आर एन बौलिया में निधन हुआ. लंबे समय से बीमार चल रही थी. अंतिम संस्कार मनिहारी गंगा घाट पर किया गया. मुखाग्नि छोटे पुत्र अमरनाथ झा ने दिया. उनके पुत्र भोला नाथ झा, प्रभाष चन्द्र झा, प्रहलाद झा, पुरुषोत्तम झा, विवेका झा, हेमंत झा, ध्रुव कुमार झा, राहुल झा, सोनू झा, शिव कुमार झा, अभिषेक कुमार झा, शिवांश कुमार झा, दीपक कुमार झा, अमीत कुमार झा सहित सैकड़ों लोग व ग्रामीण उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए. मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह, पूर्व एसटी आयोग अध्यक्ष शंभु सुमन, बौलिया मुखिया जर्जिस आलम, पूर्व मुखिया प्रकाश मंडल, भाजपा नेता कैलाश सिंह, राजवर्द्धन चौधरी, पूर्व पैक्स अध्यक्ष अशोक राय, रज्जाक आदि ने शोक जताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन