चेतना सत्र में बच्चे जानेंगे जेनरल नॉलेज व करेंट अफेयर्स

चेतना सत्र में बच्चे जानेंगे जेनरल नॉलेज व करेंट अफेयर्स
– माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने जारी किया दिशा निर्देश कटिहार जिले के सरकारी स्कूलों में नये सत्र की पढ़ाई शुरू हो गयी है. जिले के सभी विद्यालयों का संचालन प्रातः कालीन सत्र में किया जा रहा है. शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन को लेकर व्यापक दिशा निर्देश भी जारी किया है. इस बीच माध्यमिक शिक्षा निदेशक साहिला ने किस कक्षा के बच्चे को क्या पढ़ाया जायेगा तथा कौन सी गतिविधियां होगी. उसको लेकर भी गाइडलाइन जारी की है. स्कूली बच्चों चेतना सत्र में जेनरल नॉलेज और करेंट अफेयर्स की जानकारी देने के साथ साथ कई तरह की गतिविधियां करायी जायेगी. माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से जारी दिशानिर्देश के अनुसार पहली सत्र की विद्यालय प्रारंभ होने की लम्बी घंटी बजाने से होगी. इस पहली घंटी यानी 40 मिनट के दौरान में बिहार राज्य प्रार्थना, व्यायाम, योग, ध्यान, मौन, आज का विचार, संविधान की प्रस्तावना, सामान्य ज्ञान के प्रश्न, एक छात्र व शिक्षक की अभिव्यक्ति, प्रेरक प्रसंग, प्रमुख समाचारों का वाचन होगा. राष्ट्रगान से इस पहले सत्र की समाप्ति होगी तथा छात्र-छात्राएं वर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे. दूसरी घंटी में गणित विषय का रिवीजन होगा. जबकि तीसरी घंटी में भाषा विषयों (हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू, संस्कृत आदि) का रिवीजन होगा. चौथी घंटी में विज्ञान व पर्यावरण विषय का रिवीजन होगा. मध्यान्तर प्रारंभिक विद्यालयों में मध्याह्न भोजन का संचालन होगा. छठी घंटी में सामाजिक विज्ञान, सातवीं घंटी में गणित, आठवीं घंटी में भाषा विषयों (हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू, संस्कृत आदि) का रिवीजन होगा. इसी तरह नौवीं घंटी में बच्चों के रूचि अनुसार खेल-कूद एवं अन्य गतिविधियों का संचालन किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




