गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल मनिहारी के बच्चों ने प्रतियोगिता में जीता पुरस्कार

गुरुकुल फाउंडेशन ट्रस्ट बिहार की ओर से आयोजित प्रांतीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में गुरुकुल स्कूल के बच्चों ने तीन पुरस्कार जीते हैं.
मनिहारी. गुरुकुल फाउंडेशन ट्रस्ट बिहार की ओर से आयोजित प्रांतीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में गुरुकुल स्कूल के बच्चों ने तीन पुरस्कार जीते हैं. पुपरी, सीतामढ़ी में इसका आयोजन हुआ था. गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के छात्र- छात्रों ने अपनी प्रतिभा के बल पर तीन-तीन पुरस्कार जीत कर गुरुकुल, मनिहारी के इतिहास में एक नवीन उपलब्धि जोड़ दी है. प्रश्न मंच प्रतियोगिता में पूरे बिहार से विद्यालय स्तर पर चयनित छह टीम ने भाग लिया था. अंग्रेजी व्याकरण, विज्ञान और आराधना पुस्तक से 10-10 राउंड के तीस प्रश्न पूछे गये थे. प्रतियोगिता परिणाम में गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल ने राइजिंग स्टार समूह में तृतीय, मॉर्निंग स्टार समूह में द्वितीय और डायनेमिक स्टार समूह में तृतीय पुरस्कार जीत कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया. टीम के नेतृत्वकर्ता क्षेत्रीय निदेशक हिमांशु कुमार वर्मा ने बताया कि इस उपलब्धि से बच्चों ने भविष्य की अनेक संभावनाओं के द्वार खोल दिए है. बच्चों ने नेपाल भ्रमण कर विश्वप्रसिद्ध रामजानकी मंदिर, राम मंदिर और रामसीता विवाह मंडप का दर्शन किया. आध्यात्मिक संस्कृति के प्रति नेपाल के लोगों के गहरे जुड़ाव को महसूस किया. मौके पर शिक्षक विक्रमादित्य सिंह, अंशु सिंह, कलरव कांत ने बच्चों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई व शुभकामनाएं दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




