प्राकृतिक छठ घाट से पांच गुणा कृत्रिम छठ घाट पर छठव्रती करेंगे भगवान भास्कर की पूजा

प्राकृतिक छठ घाट से पांच गुणा कृत्रिम छठ घाट पर छठव्रती करेंगे भगवान भास्कर की पूजा
– निगम का दावा तीन संवेदनशील छठ घाटों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था – छठ घाट पर पयाप्त मात्रा में गोताखोर को ले सीओ को दिया गया आवेदन – चूना डालकर छठ घाटों के पानी को किया जा रहा साफ कटिहार पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष कृत्रिम छठ घाटों की संख्या में इजाफा हुआ है. नगर निगम के पदाधिकारियों की माने तो इस वर्ष प्राकृतिक छठ घाट 37 से पांच गुणा करीब 150-60 कृत्रिम छठ घाट का निर्माण कर छठव्रती भगवान भास्कर को अर्घ देंगे. सभी तरह की तैयारी की जा रही है. प्राकृतिक छठ घाटों की तरह ही अब निगम प्रशासन कृत्रिम छठ घाट पर सुविधा मुहैया कराने का दावा कर रहा है. निगम के पदाधिकारियों की माने तो श्रद्धालुओं के आग्रह पर कृत्रिम घाट निर्माण के लिए जेसीबी तक उपलब्ध कराया जा रहा है. छठ घाटों की सफाई कार्य के साथ साथ पानी को साफ करने के लिए चूना का उपयोग किया जा रहा है. कई छठ घाटों में चूना डालकर पानी को साफ कर दिया गया है. निगम पदाधिकारियों का कहना है कि 37 प्राकृतिक छठ घाट में तीन संवेदनशील घाट में काेसी, बीएमपी छठ घाट व विजय बाबू पोखर को चिन्हित किया गया है. इन जगहों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जा रही है. सभी घाटों पर पयाप्त संख्या में गोताखाेरों की प्रतिनियुक्ति को लेकर सीओ को पत्र दिया गया है. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सबसे अधिक तीन से चार घाटों पर अधिक चूना का उपयोग किया जा रहा है. बीएमपी छठ घाट पर तीस बोरा, बिजय बाबू पोखर में बीस बोरी व नहर घाट में सबसे अधिक एक सौ बोरा चूना डालकर पानी सफाई का कार्य किया जायेगा. मालूम हो कि पिछले साल कृत्रिम घाटों की संख्या 127 थी जो इस वर्ष बढ़कर करीब 150 से 160 तक पहुंचने का अंदाजा निगम के पदाधिकारियों द्वारा लगाया जा रहा है. चार जोन में बांटा गया 37 प्राकृतिक छठ घाट नगर निगम के आयुक्त संतोष कुमार ने बताया कि 37 प्राकृतिक छठ घाटों को चार जोन में बांटा गया है. जोन ए में बीएमपी घाट, महानंदा मंदिर के सामने, शमशेरगंज के समीप घाट, तेजा टोला काली मंदिर घाट, सेंट्रल स्कूल के सामने घाट, महिपाल नगर घाट, चौहान टोला घाट, छींटाबाड़ी शिवमंदिर व महिपाल नगर घाट, भेरिया रहिका घाट, इंमरेजेंसी कॉलोनी घाट, ओटी पाड़ा घाट, वाभन टोली घाट, बिजली ऑफिस के पीछे कृत्रिम घाट ब्रह्मचारी मैदान, टीवी टावर के दक्षिण भाग स्थित छठ घाट, तेजा टोला चौक हनुमान मंदिर घाट को शामिल किया गया है. जोन बी में कोसी घाट, रानी घाट, गड़ी घाट, वार्ड नम्बर चार स्थित पोखर, बुद्धुचक एक व दो, कुम्हनियां घाट व बुद्धुचक बांध के नीचे, श्मशान घाट छठ घाट को शामिल किया गया है. जोन सी में बालू पोखर घाट, महेश्वरी स्थान घाट, बघवाबाड़ी संतोषी मंदिर घाट, मोहनीधार घाट, केबी झा कॉलेज के सामने घाट व घोषपाड़ा के सामने कृत्रिम तालाब व जोन डी में दुर्गास्थान पोखर, विजय बाबू पोखर, तीयरपाड़ा नहर घाट, नहर बैगना के समीप सभी घाट, नवयुवक संघ बैगना घाट, वरूण सिंह पोखर, डहेरिया भट्टा भोड़ाबाड़ी एवं ताजगंज फसिया 45, तीनगछिया काली स्थान घाट, मेंहदीं मंडल पोखर घाट, वमा नगर नहर व एसटी कॉलेज घाट शामिल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




