न्यू मार्केट में आधा किलोमीटर में सज गया छठ का बाजार

Updated at : 25 Oct 2025 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
न्यू मार्केट में आधा किलोमीटर में सज गया छठ का बाजार

न्यू मार्केट में आधा किलोमीटर में सज गया छठ का बाजार

विज्ञापन

कटिहार लोक आस्था का महापर्व छठ का अनुष्ठान शनिवार को नहाय खाय कदुआ भात से शुरू हो गया. बाजार में भी छठ पूजन सामग्री को लेकर छठ व्रतियों का हुजूम उमड़ने लगा है. शनिवार के दिन शहर के न्यू मार्केट, बड़ा बाजार, मिरचाईबाड़ी चौक में लगने वाले बाजार में बड़ी मात्रा में कद्दू बाजार में बिके. हालांकि इस वर्ष कद्दू को कीमतों में नरमी रही. 40 से लेकर 50 रु तक कद्दू प्रति पीस बड़े आराम मिल रहे थे. शनिवार को बाजार में कद्दू के दाम 30 से 40 रु तक रहे. आधे से अधिक छठ व्रतियों ने शुक्रवार को ही कद्दू की खरीदारी कर लिए थे. जबकि बचे हुए व्रती शनिवार को कद्दू की खरीदारी किए. हालाकि इस वर्ष कद्दू के कीमतों में उछाल नही देखा गया. छठ सामग्री की खरीदारी को लेकर बाजार में उमरने लगी है व्रतियों की भारी भीड़ नहाय खाए कदुआ भात से चार दिवसीय छठ पर्व शनिवार से प्रारंभ हो गया. रविवार को दूसरे दिन खरना पूजा किया जायेगा. खरीदारी को लेकर लोगों का सैलाब बाजार में उमडने लगा है. शनिवार को पूजा सामग्री की खरीदारी को लेकर शहर के बड़ा बाजार, न्यू मार्केट में व्रतियों की भारी भीड़ रही. यहां तक की शनिवार को न्यू मार्केट में बाजार का दायरा भी बढ़ गया है. हरदयाल चौक से लेकर रेलवे स्टेशन जाने वाले सड़क तक पूजा सामग्रियों की दुकान सज गए थे. हर छोटे से बड़े दुकान में खरीदारी को लेकर भारी भीड़ रही. शनिवार के दिन पूजा सामानों के दामों में कोई खास वृद्धि नही देखी गई. यहां तक कि सूप के कीमत भी स्थिर रही. 220 रु जोड़ा सूप बिके, पूरे बाजार में लगने वाले हर छोटे से बड़े सामान को लेकर दुकान सजाया गया था. जहां व्रती पर्व में लगने वाले हर एक एक सामग्री की लिस्ट बनाकर खरीदारी करते दिखे. भारी मात्रा में नारियल व मालदा से केला मंगवाए गए छठ पर्व को लेकर हर छोटे से बड़े सामानों का अपना एक अलग ही महत्व रखता है. लेकिन पर्व में सबसे ज्यादा सूप, नारियल और केला को लेकर हर दुकानदार पहले से ही अपनी तैयारी किए हुए रहते हैं. बाजार में इस साल केरल और आसाम से नारियल मगाकर स्टॉक किया गया है. साथ ही रोजाना 10 से 12 छोटी गाड़ियां कटिहार केला लेकर पहुंच रही है. जिसके कारण पूरे बाजार में केला को स्टॉक बहुत ज्यादा हो गया है. केला और नारियल को लेकर लोगों का ज्यादा डिमांड है. जिसको ध्यान में रखते हुए कई दुकानदारों ने भारी मात्रा में केला और नारियल को स्टॉक किए हुए हैं. केला में चिनिया केला लोग ज्यादातर खरीदारी कर रहे हैं. जो मालदा से कटिहार पहुंच रही है. शनिवार को नारियल 100 रु में दो पीस तो कहीं 110 रुपैया जोड़ा बाजार में बिका. जबकि केला खानी 450 रु से शुरू होकर 650 रु तक की खानी बाजार में बिकी. छठ गीतों से पूरा शहर भक्ति में डूबा बाजार शहर, घर, गाड़ी, ऑटो आदि सभी जगह बस छठ गीतों से पूरा माहौल भक्ति मय सा हो गया है. छठ के गीतों में शारदा सिन्हा के गाए छठ गीत को लोग अभी भी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. हर तरफ बस उनके स्वर के गीत ही सुनाई दे रहा है. हालांकि छठ गीतों को लेकर कई नए कलाकारों ने भी अपने स्वर में गीतों को गाया है. लेकिन अब भी लोग शारदा सिन्हा के गीतों को ही ज्यादा पसंद कर रहे हैं. सुबह होते ही लोगों के घरों में छठ गीतों की धुन शुरू हो जाती है. जिससे पूरा माहौल छठ पर्व के भक्ति में डूबा हुआ नजर आ रहा है. बाजार में सूती साड़ी की बढ़ी डिमांड छठ पर्व को लेकर हर व्रती नए साड़ी पहनकर पर्व को संपन्न करती है. इसको लेकर बाजार में साड़ियों की दुकान पर व्रतियों की भारी भीड़ देखी जा रही है. हर तरफ बस सूती साड़ी ही बाजार में इन दिनों बिक रहे हैं. सबसे ज्यादा कम पाड़ वाली सिंपल सूती साड़ी की डिमांड सबसे ज्यादा है. रंग की बात करें तो लाल और पीले रंग की साड़ियां को लेकर लोगों का पूरा रुझान है. दुकानदार बताते हैं कि छठ पर्व को लेकर हर दुकानदार सूती साड़ी का एक से बढ़कर एक कलेक्शन स्टॉक किए हुए हैं. लेकिन सभी छठ को लेकर सूती सिंपल साड़ी को ज्यादा पसंद कर रहे हैं. कम पार वाली पीला और लाल रंग की साड़ी को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं. जिसकी खरीदारी खूब हो रही है. 300 से लेकर 1500 रु तक की सूती साड़ी बाजार में बिक रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन