छठव्रतियों ने कद्दू की खरीदारी की

छठव्रतियों ने कद्दू की खरीदारी की
कोढ़ा आस्था व श्रद्धा के महापर्व छठ की शुरुआत कल शनिवार से नहाय-खाय के साथ शुरू हो जायेगा. इसको लेकर शुक्रवार को कद्दु की बिक्री बाजार में खूब हुई. इस वर्ष कद्दु के मूल्यों में अन्य वर्षों की अपेक्षा दोगुनी दामों पर बिके. नगर पंचायत कोढा, बिषहरिया, फुलवरिया, खेरिया, मखदमपुर, महिनाथपुर, मुसापुर, बहरखाल व आसपास के छठ व्रतियों ने पास के नजदीक काढ़ागोला घाटों पर शुक्रवार को गंगा स्नान कर सूर्यदेव की उपासना की. सुबह से ही घाटों पर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान नगर पंचायत कोढा, फुलवरिया चौक, चेथेरियाफिर चौक पर गंगा स्नान को लेकर आवागमन करते हुए विभिन्न वाहनों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी. भारी भीड़ को देखते हुए नगर पंचायत कोढा के मुख्य बजार चौक के अलावा आवागमन व यातायात प्रबंधन को सुलभ बनाने को लेकर कोढ़ा पुलिस की टीम मुस्तैद रही. श्रद्धालुओं ने पवित्र जल में स्नान किया. नगर पंचायत के विभिन्न घाटों पर नगर प्रशासन के द्वारा सफाई व सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम किए जा रहें हैं. प्रशासन द्वारा घाटों पर पुलिस बल की तैनाती, प्रकाश व्यवस्था व मेडिकल टीम की सुविधा सुनिश्चित की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




