बारसोई के नये बीडीओ के रूप में चंदन प्रसाद ने पदभार ग्रहण किया

बारसोई के नये बीडीओ के रूप में चंदन प्रसाद ने पदभार ग्रहण किया
बारसोई चंदन प्रसाद ने बारसोई के नये बीडीओ सोमवार को पदभार ग्रहण किया. मुमताज अहमद, जिन्ना आदि उपस्थित रहे. पदभार ग्रहण करते ही बीडीओ ने कहा कि अभी कई पर्व त्यौहार हैं, विधानसभा चुनाव भी होने वाला है जिसे शांति पूर्वक संपन्न करना है. तत्पश्चात प्रखंड के विकास के साथ सरकार द्वारा चलाई गयी जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना महत्वपूर्ण कार्य होगा. प्रखंड वासियों से सहयोग की अपील की है. चंदन प्रसाद खगड़िया जिले के रहने वाले हैं. इससे पूर्व अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड में बीडीओ थे. बारसोई के पूर्व बीडीओ हरि ओम शरण जो भागलपुर के रहने वाले हैं की प्रथम प्रोन्नति हुई है और वे कार्यपालक दंडाधिकारी बनाये गये हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




