फुलगोभी की फसल बारिश में हुआ तबाह, लाखों की सब्जी फसल नुकसान

फुलगोभी की फसल बारिश में हुआ तबाह, लाखों की सब्जी फसल नुकसान
बरारी प्रखंड क्षेत्र में भारी बारिश ने अन्नदाता किसानों की खड़ी सब्जी फसल की क्षति हुई है. लाखों की क्षति का अनुमान है. एक ओर बाढ तो दूसरी ओर भारी बारिश के कारण तबाही किसानों का पीछा नहीं छोड़ रही है. किसान अमरजीत सिंह, महेश सिंह, नवल सिंह, राजेश सिंह सहित दर्जनों किसानों ने सैकड़ों एकड़ सब्जी की खड़ी फसल काफी मेहनत एवं अपनी जमा पूंजी लगाकर तैयार की थी. गुरुवार को क्षेत्र में भारी बारिश हुई. फूल गोभी सहित मशाला सब्जी की तैयार हो रही फसल पानी में बर्बाद हो गयी. किसानों के आंखों के आगे अंधेरा छाने लगा है. मोटी रकम लगाकर तैयार फसल की बर्बादी नहीं देख पा रहे किसान. अभी बाजार में फूलगोभी की प्रति किलो कीमत करीब 80 रुपया है. सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद होने से लाखों की क्षति का अनुमान बताया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




