मारपीट, नगदी व सोने का चैन छीनने को लेकर चार लोगों पर मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन
मारपीट, नगदी व सोने का चैन छीनने को लेकर चार लोगों पर मामला दर्ज

मारपीट, नगदी व सोने का चैन छीनने को लेकर चार लोगों पर मामला दर्ज

विज्ञापन

फलका फलका थाना क्षेत्र के भरसिया गांव में दो पक्षों के विवाद में मारपीट करने तथा नगदी दस हजार, सोने का चैन छीनने को लेकर भरसिया की एक पीड़िता ने फलका थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. पीड़ित नुजहत बानो थाना में दिये आवेदन में आरोप लगाते हुए कहा है कि मेरे पड़ोस के मुख़्तार आलम, अख्तर उर्फ़ सुभना, शौकत, क़ासिम जबरन मेरे घर में घुस कर लाठी डंडे से मेरे पति मतीन को मारपीट करने लगा. मुख़्तार ने लोहे के रड से मार कर मेरे पति को अधमारा कर दिया. ज़ब में पति का बचाने गयी तो वह लोग मेरा बाल पकड़ कर पटक दिया. जिससे मेरा लज्जा भंग हो गयी. पीड़िता ने आरोप लगाया है वह लोग मेरे बिछावन के निचे रखे दस हजार रुपया ले लिया. मेरे गले में एक भर सोना का हार पहनी थी. वह भी छीन लिया. तातपश्चात फलका पुलिस को सूचना दी. पूलिस आने के बाद वह लग फरार हो गया. इधर फलका थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया की पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन