जनजातीय गरिमा उत्सव: जनजातीय बाहुल्य 82 गांव में लगाया गया शिविर: डीएम
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 25 May 2026 6:16 PM
जनजातीय गरिमा उत्सव: जनजातीय बाहुल्य 82 गांव में लगाया गया शिविर: डीएम
– 3548 आवेदन में 4458 का किया गया निष्पादन कटिहार जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के तहत जन भागीदारी-सबसे दूर, सबसे पहले (सूचना, शिक्षा एवं संचार) राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत 3548 आवेदन में से 3458 आवेदन का निष्पादन किया गया. समाहरणालय स्थित सभागार में सोमवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 19-05-2026 से 25-05-2026 तक जनजातीय कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरुक एवं संतृप्त करने के लिए शिविर का आयोजन किया. शिविर में स्वास्थ्य जांच, हकदारी वितरण एवं अन्य गतिविधियां के लिए कटिहार जिला के 13 आदिवासी बाहूल्य प्रखंडों यथा कटिहार, मनसाही, अमदाबाद, हसनगंज, डंडखोरा, कोढ़ा, फलका, आजमनगर, प्राणपुर, बलरामपुर, बरारी, कुरसेला एवं मनिहारी के कुल 42 पंचायतों के 82 गांवों में किया गया है. चयनित ग्राम में सभी संबंधित विभागों के द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजना जैसे आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, पेंशन योजना, सिकल सेल एनीमिया टेस्टिंग, जाति, निवास, आय प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड, पोषण अभियान, मिशन इन्द्रधनुष, मनरेगा जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, जन्म प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अन्य योजना से आच्छादन करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया. डीएम ने कहा कि शिविर में प्राप्त आवेदन में अधिकांश का निष्पादन कर दिया गया है. जबकि शेष लंबित 90 आवेदनो का निष्पादन करने की कार्रवाई की जा रही है. इस अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी राजीव रंजन देसाई, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुशील कुमार, जिला गोपनीय प्रशाखा के प्रभारी पदाधिकारी अभिषेक किशोर आदि मौजूद थे. अलग-अलग दिन स्वास्थ्य जांच व अन्य गतिविधियां जन भागीदारी अभियान के तहत आयोजन स्थल व टोला में पौधरोपण किया गया. साथ ही दिनांक 19-05-2026 से 25.05.2026 तक सभी चिन्हित स्थल पर स्वास्थ्य शिविर लगाया गया. जिसके माध्यम से जनजातीय टोला के लोगों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निराकरण किया गया. शिविर में ग्राम सहभागिता अभियान के तहत प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी के द्वारा चिन्हित ग्राम में पैदल मार्च कर लोगों को जन भागीदारी अभियान के तहत की जाने वाली जन सुनवाई के लिए लोगों को जागरुक किया. इसी तरह 21 से 23 मई तक जन सुनवाई जहां विभिन्न विभाग के माध्यम से शिविर में चिन्हित ग्राम के लोगों का विभिन्न सरकारी योजनाओं से आच्छादित किया तथा प्राप्त शिकायतों का निपटारा किया एवं हकदारी दिलाया. जबकि 24 मई को शिविर में जन सुनवाई के माध्यम से चिन्हित ग्राम के लोगों को प्रदान किये गये योजनाओं के लाभ की विवरणी तैयार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










