यूडीआईडी कार्ड के लिए दिव्यांगजन सत्यापन शिविर आयोजित

यूडीआईडी कार्ड के लिए दिव्यांगजन सत्यापन शिविर आयोजित
कदवा जिला पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन कटिहार के आदेशानुसार सोमवार को कदवा प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज में विशेष चिकित्सकों की टीम द्वारा यूडीआईडी कार्ड से दिव्यांगजनों को आच्छादित करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में सभी प्रकार के दिव्यांग लोगों के प्रमाण पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन किया गया. पुराने प्रमाणपत्रों का मूल्यांकन कर बनेगा यूडीआईडी कार्ड हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अमरेंद्र कुमार, मानसिक रोग विशेषज्ञ सत्यदेव प्रसाद, ईएनटी डॉ विपिन कुमार और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यह शिविर दिव्यांग प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए लगाया गया है. इसमें पुराने दिव्यांग प्रमाणपत्रों का मूल्यांकन कर यूडीआईडी कार्ड निर्गत कराया जाएगा. विभिन्न पंचायतों से पहुंचे दिव्यांगजन आयोजित शिविर में कदवा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से भारी संख्या में दिव्यांग लोग पहुंचे और अपने-अपने प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराया. मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक रवि रश्मि, बीसीएम सुनील कुमार, विकास कुमार, अभिषेक कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे. यूडीआईडी कार्ड बनने से दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी और उन्हें एक यूनिक पहचान मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










