कटिहार में मतदान कर्मियों का मेडिकल जांच कैंप, अनफिट बताने वालों की हुई जांच

कटिहार में मतदान कर्मियों का मेडिकल जांच कैंप, अनफिट बताने वालों की हुई जांच
कटिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में प्रशासनिक तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. इसी क्रम में शनिवार को सदर अस्पताल परिसर में उन मतदान कर्मियों के लिए विशेष मेडिकल जांच कैंप लगाया गया. जिन्होंने स्वयं को अनफिट बताया था. इस कैंप का आयोजन जिला पदाधिकारी के निर्देश पर किया गया. ताकि ड्यूटी से संबंधित कर्मियों की वास्तविक स्वास्थ्य स्थिति का आकलन किया जा सके. सात सदस्य डॉक्टरों की टीम ने सभी कर्मियों की स्वास्थ्य की जांच की. डॉक्टरों की टीम में डॉक्टर आर सुमन, डॉ एसपी विनकर, डॉ अमरेंद्र कुमार, डॉ विपिन कुमार, डॉ सानंद प्रेम, डॉ दीपक कुमार, डॉ रश्मि वीर, नेत्र सहायक डॉ दयानंद शाह टीम में शामिल रहे. कैंप में डॉक्टरों की विशेष टीम ने सभी कर्मियों की विस्तृत स्वास्थ्य जांच की. जांच के दौरान रक्तचाप, शुगर, हृदय गति सहित सामान्य जांच की गयी. गंभीर बीमारियों से भी ग्रसित कर्मियों की सघनता से जांच की. चिकित्सकों ने बताया कि कई कर्मियों की स्थिति सामान्य पाई गयी. जबकि कुछ को चिकित्सकीय सलाह दी गई है. जो कर्मी वास्तव में अस्वस्थ हैं. उनकी रिपोर्ट जिला पदाधिकारी को भेजी जायेगी. ताकि उन्हें ड्यूटी से मुक्त करने या वैकल्पिक व्यवस्था करने पर निर्णय लिया जा सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




