लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने का किया आह्वान

Updated at : 29 Jul 2025 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने का किया आह्वान

प्रखंड के सोनैली स्थित प्रतिष्ठा विवाह भवन में भाजपा ने विधानसभा स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कदवा. प्रखंड के सोनैली स्थित प्रतिष्ठा विवाह भवन में भाजपा ने विधानसभा स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज राय ने की. मंच का संचालन प्रेम प्रकाश चौधरी ने किया. कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष बिहार सह विधान परिषद सदस्य प्रमोद चंद्रवंशी, क्षेत्रीय प्रभारी नरेश साह, पूर्व सांसद निखिल चौधरी, डॉ चंद्रभूषण ठाकुर, प्रफुल्ल रंजन वर्मा उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामाप्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया. कार्यशाला में आगामी विधानसभा चुनाव में हर बूथ पर जाकर बूथ के लोगों को भाजपा द्वारा किये गये जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना है. इस पर चर्चा की गयी. मतदाता पुनरीक्षण कार्य कोई भी व्यक्ति बूथ स्तर से वोटर लिस्ट से वंचित ना रह जाये. इसके लिए भी कार्य किया गया. पन्ना प्रमुख एवं पेज प्रमुख के बारे में विस्तृत जानकारियां दी गयी. मुख्य अतिथियों ने बारीकी से बूथ स्तर तक कार्य करके आगामी विधानसभा चुनाव में किस प्रकार जीत का परचम लहराया जाय. इसके बारे में बताया गया. मौके पर जिला उपाध्यक्ष रवि साह, मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश साह, रंजना देवी, भाजपा नेता धर्मेन्द्र नाथ ठाकुर, मनोज मंडल, मंडल महामंत्री रमेश महतो, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह परमार, मुखिया अशोक मेहता, विनोद अधिकारी, पप्पू सिंह, अरुण सिंह, मुन्ना ठाकुर, राजकिशोर साह, श्रीराम साह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन