विभिन्न गतिविधियों के जरिये शत प्रतिशत मतदान का आह्वान

विभिन्न गतिविधियों के जरिये शत प्रतिशत मतदान का आह्वान
कटिहार बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के तहत मतदाता जागरूकता का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में शनिवार को स्वीप कोषांग के तत्वाधान में जिले के विभिन्न विभागों द्वारानविभिन्न प्रखंडों में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अलग-अलग प्रकार की गतिविधियाँ आयोजित की गयी. जिला प्रोग्राम पदाधिकारी के माध्यम से आजमनगर, मनिहारी, मनसाही, फलका आदि के पंचायतों में आंगनबाड़ी सेंटर पर मतदाता शपथ एवं रंगोली बनाकर मतदाता जागरूकता अभियान मनाया गया. जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका के माध्यम से जिले के समेली, बलरामपुर, कोढ़ा, फलका, बरारी आदि प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जीविका महिला संगठन के माध्यम से मतदाता शपथ, रंगोली, मेंहदी कार्यक्रम, पैदल मार्च एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया गया. जिसमें मतदान के महत्व के बारे में बताया और 11 नवम्बर विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने की अपील की गयी तथा लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक मतदाता का मतदान करना आवश्यक है तथा बिहार विधानसभा आम निर्वाचन में अधिक से अधिक संख्या में मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




