धनतेरस पर बाजार में पैसे की हुई बारिश, 100 करोड़ से अधिक का हुआ कारोबार

धनतेरस पर बाजार में पैसे की हुई बारिश, 100 करोड़ से अधिक का हुआ कारोबार
– ज्वेलरी, बाइक, बर्तन, झाड़ू की जमकर हुई खरीददारी कटिहार दीपावली पर्व से दो दिन पूर्व शनिवार को धनतेरस मनाया गया. पूर्व से चली आ रही परंपरा व मान्यता के तहत धनतेरस के मौके पर लोगों ने नई वस्तुओं की जमकर खरीदारी की. हर तबका धनतेरस के उपलक्ष पर जमकर खरीदारी की. खरीदारी को लेकर पूरे बाजार में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था. हर कोई धनतेरस में जमकर खरीदारी करते नजर आये. बाजार की रौनक से दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे थे. धनतेरस में बाजार के व्यापार की बात की जाए तो 100 करोड़ से अधिक इस धनतेरस का कारोबार रहा. शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में धनतेरस को लेकर बाजार में धूम मची रही. अपनी दुकान प्रतिष्ठानों के प्रचार प्रसार करते हुए लोगों को अपनी और आकर्षित कर रहे थे. पिछले वर्ष की तुलना में इस बार भी बाजार में रौनक बरकरार रही. खरीदारी को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह रहा. सोना चांदी के दुकानों व इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम के शोरूम में अत्यधिक भीड़ रही. गृहणियों की बर्तन व अन्य सामग्री के दुकानों में सबसे ज्यादा भीड़ रही. पूरे बाजार का आकड़ा लिया जाय तो धनतेरस में करीब 100 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है. ग्रामीण क्षेत्रों से तो लोग दिन में ही आकर अपने पसंद व आर्थिक क्षमता के अनुसार वस्तुओं की खरीददारी करते नजर आये. शहरी क्षेत्र के लोग शाम में बाजार निकलकर खरीदारी करने घर से निकले. शहर के एमजी रोड, गर्ल्स स्कूल रोड, मंगल बाज़ार, बड़ा बाज़ार, मिर्चाईबाड़ी में खरीदारी को लेकर भारी भीड़ रही. बाजार में भीड़ की वजह से सड़क पर जाम की स्थिति भी बनती रही. लोग थोड़े बहुत परेशान भी हुए. हर छोटे से बड़े दुकान में खरीदारी को लेकर लोगों की भारी भीड़ रही. धनतेरस में शुभ मुहूर्त में खरीदारी भी किया. सोना चांदी की जमकर हुई खरीददारी धनतेरस पर सबसे अधिक सोने-चांदी ज्वेलर्स की बिक्री सबसे उपर रही. करीब 25 करेाड़ से उपर के ज्वेलर्स की बिक्री का अनुमान है. आर्थिक रुप से संपन्न लोग अपने अपने हिसाब से ज्वेलर्स खरीदने में दिलचस्पी दिखायी. धनतेरस में सोना चांदी की खरीदारी करना सबसे शुभ माना जाता है. प्रमुख ज्वेलर्स के दुकानों व शोरूम में शाम के बाद अत्यधिक भीड़ देखी गयी. सोने चांदी के आभूषण व सोने व चांदी के सिक्के की खरीदारी करने के साथ-साथ नये-नए आभूषण भी लोग खरीदरी करते नजर आये. धनतेरस को लेकर कई ज्वेलर्स दुकानदारों ने कई ऑफर दिए तो कई ज्वेलर्स दुकानदारों ने स्कीम के तहत ग्राहकों को लाभ पहुंचाया. शहर के एमजी रोड, गर्ल्स स्कूल रोड, मंगल बाजार, बड़ा बाजार में स्थित सोने चांदी की दुकान खरीदारी को लेकर लोगों की काफी भीड़ रही, सभी ज्वेलर्स दुकानदारों ने अपने-अपने दुकान को बड़े ही सुंदर से सजाए रखा था. कई दुकानों में इतनी भीड़ रही कि लोगों को खरीददारी के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा. इलेक्ट्रॉनिक व बर्तन के दुकानों में रही अधिक भीड़ शहर के विभिन्न मार्गों पर स्थित बर्तन के दुकानों में धनतेरस को लेकर अधिक भीड़ रही. धनतेरस के दिन लोग अपने-अपने क्षमता के अनुसार वस्तुओं की खरीददारी करने में जुटे रहे. आर्थिक रुप से कमजोर लोग बर्तन की खरीदारी करते दिखे. शहर के तमाम बर्तन दुकानों में खरीदारी को लेकर लोगों की भारी भीड़ रही. बर्तन दुकानदारों ने भी धनतेरस को लेकर अपनी पूरी तैयारी किए हुए थे. बर्तन दुकान के अंदर रखा गया था तो कई दुकानदारों ने धनतेरस को लेकर बाहर भी स्टॉल लगाए थे. 27 करोड़ से अधिक का बिका वाहन धनतेरस के मौके पर वाहन की बात करें तो सिर्फ वाहन का बाजार करोड़ों में रहा है. धनतेरस के उपलक्ष पर शहर में सबसे अधिक विभिन्न ब्रांड के बाइक की बिक्री जमकर हुई है. एक अनुमान के मुताबिक 27 करोड़ से अधिक के वाहन बिक गये हैं. लोगों ने अपनी मनपसंद बाइक की खरीदारी किया. शहर में आधे दर्जन कंपनी के मोटरसाइकिल शोरूम है, उस हिसाब से हर जगह धनतेरस को लेकर अग्रिम बुकिंग की गई थी. देर रात तक शोरूम में गाड़ी खरीदारी कर गाड़ी कसवाने में लोगों की भारी भीड़ रही. यहां तक की वाहन शोरूम के तरफ से अपने ग्राहकों को सुनक्षित उपहार भी दिए जा रहे थे. इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में भी रहा जमकर रौनक धनतेरस के उपलक्ष में लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट की भी जमकर खरीदारी की. टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, लैपटॉप और खास करके सबसे ज्यादा मोबाइल की भी खरीदारी जमकर हुई. शहर के गर्ल्स स्कूल रोड में इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में लोगों की भारी भीड़ रही. हर दुकानदार अपने अपने हिसाब से ग्राहकों को कई ऑफर दिए हुए थे. 0% ब्याज पर लोग ईएमआई के तहत टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन आदि की खरीदारी करने में जुटे थे. बड़े शोरूम से लेकर हर इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में भी खरीदारी को लेकर लोगों की भारी भीड़ रही. झाड़ू खरीदारी पर रहा सबसे ज्यादा जोर धनतेरस के मौके पर सबसे ज्यादा झाड़ू की खरीदारी होती है. मान्यता है कि धनतेरस के मौके पर झाड़ू खरीदना सबसे शुभ माना जाता है. इससे मां लक्ष्मी खुश होती है और घर में वास करती है. इस रस्म को निभाते हुए हर कोई अपने घर धनतेरस के दिन झाड़ू खरीद कर लायें. पूरे बाजार में झाड़ू की बिक्री खूब हुई. यहां तक की 40 रु के झाड़ू 50 से 60 में आसानी से बिक रहे थे. दुकानदारों ने इसको लेकर पहले से तैयारी कर रखी थी. भारी मात्रा में खास करके झाड़ू को स्टॉक किए हुए थे. सिर्फ झाड़ू की बात करें तो पूरे बाजार में हजारों की संख्या में झाड़ू की बिक्री हुई हैं. गणेश- लक्ष्मी की मूर्ति की भी हुई खरीदारी धनतेरस के दिन भगवान गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा को घर लाना भी काफी शुभ माना जाता है. इसको लेकर धनतेरस के दिन लोगों ने भगवान गणेश मां लक्ष्मी की मूर्ति की भी खरीदारी जमकर की अपने घर के लिए नए सामान की खरीदारी के साथ मूर्ति की खरीदारी करते भी लोग दिखाई पड़े. रह रह कर शहर में लग रहा था जाम से लोगो को काफी हुई परेशानी धनतेरस के दिन खरीदारी को लेकर सभी मुख्य सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही. खासकर गर्ल्स स्कूल रोड, एमजी रोड, बड़ा बाजार, शिव मंदिर चौक, मंगल बाजार, फल पट्टी, न्यू मार्केट रोड आदि सड़कों पर बाजार में लोगों की भीड़ की वजह से जाम की स्थिति बनती रही. वाहनों की आवाजाही में भी लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ा. हालांकि सभी चौक चौराहा पर ट्रैफिक जवान, भारी पुलिस बल भी तैनात थे. पर वाहनों की आवाजाही एवं भीड़ की वजह से जाम की स्थिति उत्पन्न होती रही. दूसरी तरफ धनतेरस होने की वजह से विभिन्न सामग्री के दुकानदार द्वारा सड़क तक दुकान सामग्री को लगा देने से जिससे सड़क की चौड़ाई कम गयी थी. इससे भी जाम की स्थिति हमेशा बनती रही. विभिन्न मुख्य सरक के दोनों किनारों पर दुकानदार अपने अपने सामान को सड़क तक पसारकर लगाये हुए थे. पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने की वजह से लोग अपने वाहनों को सड़क किनारे या अन्य सार्वजनिक जगह पर लगा रहे थे, जिससे पूरा शहर जाम के कारण हांपता रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




