विधानसभा चुनाव को कोलासी में पुलिस व बीएसएफ ने किया फ्लैग मार्च

विधानसभा चुनाव को कोलासी में पुलिस व बीएसएफ ने किया फ्लैग मार्च
कोढ़ा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कोलासी पुलिस व बीएसएफ के जवानों ने शनिवार को क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों में शांति व सुरक्षा का संदेश दिया. यह फ्लैग मार्च संभावित उपद्रवियों पर नकेल कसने और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से किया. फ्लैग मार्च का नेतृत्व कोलासी पुलिस शिविर प्रभारी श्रवण कुमार ने किया. कोलासी पुलिस में पदस्थापित सभी पुलिसकर्मी एवं बीएसएफ के दर्जनों जवान शामिल हुए. फ्लैग मार्च कोलासी कैंप से प्रारंभ होकर कोलासी गांव, संथाली टोला होते हुए वापस कोलासी कैंप पहुंचा. शिविर प्रभारी श्रवण कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूरे क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गयी है. किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. कहा कि आम जनता निडर होकर मतदान करें. पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तैयार है. फ्लैग मार्च के दौरान जवानों ने रास्ते में स्थानीय लोगों से संवाद भी किया. उन्हें शांति, आपसी सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की. ग्रामीणों ने भी प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया. चुनाव के दौरान पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




