कड़ाके की ठंड में गरीबों के बीच बांटी चादर

Updated at : 01 Jan 2026 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड में गरीबों के बीच बांटी चादर

कड़ाके की ठंड में गरीबों के बीच बांटी चादर

विज्ञापन

बरारी प्रखंड के गुरुद्वारा भवानीपुर गुरुबाजार काढागोला साहिब में गुरुवार को पूर्णिया के चिकित्सक व शकुन्तला डायग्नोसिस के एमडी व शकुन्तला सेवा समिति जरलाही के संस्थापक डॉ पीके चौधरी ने अपने पैतृक गांव बारीनगर में एक जनवरी को अपनी माता स्मृतिशेष शकुन्तला देवी की याद में गरीबों के बीच गर्म चादर का वितरण किया. नगर पंचायत बरारी की मुख्य पार्षद बबीता यादव, प्रधान रंजीत सिंह, जरलाही के पूर्व मुखिया राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, अमरेन्द्र सहगल ने संयुक्त रूप से सैकड़ों गरीब, दिव्यांग, विधवा, वृद्ध , निःसहाय को हेण्डलूम की गर्म चादर भेंट की. जहां गरीबों को ठंड से राहत दिया. मुख्य पार्षद ने बताया कि पूर्णिया के जानमाने चिकित्सक डॉक्टर चाचा ने अपनी मां के नाम सेवा समिति के माध्यम से गरीबों की सेवा कर अनुठी मिशाल कायम की है. मौके पर शंकर चौधरी, नीर प्रकाश, धीरज चौधरी, सुजीत चौधरी, एन सिंह, केएम सेवा संस्थान के अमरेन्द्र सहगल, दीपक सिंह, रंजीत सिंह, हिरामन महतो, मन्नू सोडी, सुरजीत सिंह, आरती कौर आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन