पूर्णिया कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर भाजपा ने की बैठक आयोजित

Updated at : 12 Sep 2025 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्णिया कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर भाजपा ने की बैठक आयोजित

पूर्णिया कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर भाजपा ने की बैठक आयोजित

विज्ञापन

आबादपुर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 15 सितंबर के पूर्णिया आगमन कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने को लेकर बारसोई प्रखंड के आबादपुर पंचायत स्थित ब्राह्मणटोला ग्राम में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की एक बैठक शुक्रवार को आयोजित की गयी. उक्त बैठक मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार साह की अगुवाई में आयोजित हुई. बैठक में पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी वरुण कुमार झा, पार्टी के बलरामपुर विधानसभा संयोजक मीहीर मुखर्जी एवं जिलामंत्री पिंटू कुमार यादव मुख्य रुप से मौजूद रहे. मौके पर एक सुर में पार्टी नेताओं ने पूर्णिया कार्यक्रम में बढ़ चढ़ हिस्सा लेने की बात कही. पार्टी नेताओं ने कहा कि घर घर जाकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से संबंधित आमंत्रण पत्र बांटे जा रहे हैं. सोमवार को बारसोई प्रखंड के तीनों ही मंडल से बस के माध्यम से बड़ी संख्या में पार्टी नेता व कार्यकर्ता पूर्णिया कूच करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन