मनिहारी में भाजपा महिला मोर्चा ने जयंती मनायी

Updated at : 01 Jun 2025 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
मनिहारी में भाजपा महिला मोर्चा ने जयंती मनायी

मनिहारी में भाजपा महिला मोर्चा ने जयंती मनायी

विज्ञापन

मनिहारी मनिहारी नगर स्थित महर्षि मेंही आश्रम में रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती समारोह मनाया गया. भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीना झा ने की. थाना बिहपुर विधायक विधानसभा सचेतक इंजीनियर शैलेंद्र कुमार ने रानी अहिल्याबाई होल्कर की तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला. देश में होने वाले महिला सशक्तिकरण को लेकर विभिन्न प्रकार की जानकारी महिलाओं को दी. भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीना झा, कार्यक्रम प्रभारी रंजना झा ने भी रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवनी एवं महिला सशक्तिकरण को लेकर मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला संयोजक कैलाश सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर, भास्कर सिंह, छाया तिवारी, महिला मोर्चा की पदाधिकारी पूनम सिंह, चांदनी देवी, भारती देवी, गीता देवी, नीलम कुमारी, रुचि कुमारी ,अर्चना देवी, बुलबुल सिंह, रीमा पासवान, विभा मिश्रा ,मंजू झा ,शोभा साहु, नंदिनी कुमारी, मनिहारी नगर अध्यक्ष राजेश पोद्दार, ग्रामीण अध्यक्ष हेमंत कुमार, प्रो वीरेंद्र सिंह, विरेन्द्र झा उर्फ बिल्टू झा, जिला मंत्री संजय मंडल, नरेन्द्र कुमार, गुड्डू यादव, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष उषा गुप्ता, ग्रामीण नगर अध्यक्ष मीना देवी, प्रतिमा कुमारी ,उषा किरण, अनवरी खातून आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन