पीएम की सभा में उमड़ी भीड़ से भाजपा गदगद

Published at :25 Feb 2025 5:59 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ से भाजपा नेता व कार्यकताओं में हर्ष का माहौल रहा.

विज्ञापन

कटिहार. भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ से भाजपा नेता व कार्यकताओं में हर्ष का माहौल रहा. भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय ने कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में आयोजित भव्य किसान सम्मान समारोह की सफलता को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसान सम्मान निधि का 19वां किस्त जारी किया गया. इससे किसानों को इसका लाभ अवश्य मिलेगा. जिलाध्यक्ष ने कटिहार जिला से अधिकाधिक संख्या में भाजपा सहित जिले के सभी एनडीए के सभी मंडल अध्यक्ष, उनकी कमेटी, पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष को भी धन्यवाद दिया. उन्होंने भागलपुर में हुए ऐतिहासिक जनसभा में हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं को बधाई दिया. जिलाध्यक्ष ने पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढा विधायक कविता पासवान, महापौर उषा देवी अग्रवाल सहित पूर्व सांसद, पूर्व विधान पार्षद, जिला के सभी भाजपा सहित एनडीए के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन