ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, दो युवक गंभीर रूप से घायल

ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, दो युवक गंभीर रूप से घायल
समेली पोठिया थाना क्षेत्र के चांदपुर- रुपौली सड़क मार्ग पर दीरा चांदपुर के समीपदो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायल युवकों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से सभी घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेली भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टर ने बालेश्वर मंडल के 35 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार मंडल छोटी डोभा, थाना रुपौली, जिला पूर्णिया निवासी को मृत घोषित कर दिया. पोठिया थाना क्षेत्र के मलहरिया निवासी सागर पासवान के 20 वर्षीय पुत्र कृष्णा कुमार और कृष्ण देव पासवान के 21 वर्षीय पुत्र निक्कू कुमार का प्राथमिक उपचार के बाद आपातकाल की स्थिति में कृष्ण कुमार को कटिहार रेफर कर दिया गया. तीनों युवक छोटी डोभा रुपौली से अपने घर आ रहे थे. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है. समेली स्वास्थ्य केंद्र में मृतक के परिजनों ने इलाज में लापवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हो हंगामा किया. परिजनों का आरोप था कि अस्पताल में चिकित्सक ने बेहतर ढंग से इलाज नहीं किया. जिसके कारण युवक की मौत हो गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




