Bihar: पटना STF और कटिहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सोना लुटेरा गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 19 Dec 2024 10:50 PM

विज्ञापन

Patna STF Katihar Police

Bihar: पटना एसटीएफ और कटिहार पुलिस ने छापेमारी कर सोना लुटेरा सुबोध सिंह गिरोह के दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. दोनों अपराधी पिछले डेढ़ महीने से सर्राफा दुकानों की रेकी कर रहे थे.

विज्ञापन

Bihar: पटना एसटीएफ और कटिहार पुलिस ने गुरुवार को जिले के तीन गछिया में छापेमारी कर सोना लुटेरा सुबोध सिंह गिरोह के दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी घटना को रोकने में सफलता पाई है. एसपी वैभव शर्मा के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में नगर थाना, सहायक थाना पुलिस और पटना एसटीएफ ने छापेमारी कर दो पिस्टल और बारह कारतूस के साथ दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ अभिजीत सिंह ने बताया कि पटना एसटीएफ को यह सूचना मिली कि कटिहार में सुबोध गिरोह के कुख्यात अपराधी शहरी क्षेत्रों में जेवरात की दुकानों में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने की नियत से जुटे हैं. दुकानों की रेकी कर रहे हैं. इस सूचना पर पटना एसटीएफ कटिहार पहुंची और कटिहार पुलिस से संपर्क स्थापित कर अपराधियों के गिरफ्तारी में जुट गयी.

डहेरिया तीन गछिया से किया गया गिरफ्तार

एसडीपीओ अभिजीत सिंह ने बताया कि कुख्यात अपराधियों के कटिहार में होने और सर्राफा दुकान में बड़ी लूट को अंजाम देने की सूचना पर पुलिस कप्तान के निर्देश पर पुलिस वाहन चेकिंग अभियान और छापेमारी तेज कर दी थी. इसी दौरान नगर थाना पुलिस को अपराधियों के डहेरिया तीन गछिया में रहने की सूचना मिली. जानकारी मिलते ही पुलिस कप्तान के निर्देश पर नगर थाना अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, सहायक थाना पुलिस और एसटीएफ ने एक घर में छापेमारी कर दो पिस्टल, 12 कारतूस और चार मोबाइल के साथ 3 लाख के इनामी अपराधी मुकेश कुमार उर्फ रूपेश कुमार, छोटू उर्फ राकेश कुमार दोनों पिता चंदेश्वर राय पानापुर सदर हाजीपुर जिला वैशाली को गिरफ्तार कर लिया.

दोनों प्लंबर दुकान में काम करते हुए सर्राफा दुकानों की कर रहे थे रेकी

पुलिस के पूछताछ में दोनों अपराधियों ने बताया कि वह सुबोध सिंह गिरोह के लिए काम करते हैं. बीते डेढ़ माह से शहर के आभूषण दुकानों की रेकी कर रहे थे. इस बीच कुछ दिनों के लिए बाहर गये थे, फिर कटिहार आये और प्लंबर का काम करने के बहाने आभूषण दुकानों की रेकी शुरू किया. रेकी के बाद गिरोह के कुछ अपराधी कटिहार पहुंचते और बड़ी वारदात को अंजाम देते.

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी राकेश पर बिहार सरकार ने 3 लाख का इनाम रखा है. इन दोनों अपराधियों के विरुद्ध नौ मामले दर्ज हैं. राकेश के विरुद्ध मुजफ्फरपुर एवं वैशाली में आभूषण दुकानों में लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, की धारा क तहत आधा दर्जन मामला दर्ज है. जबकि मुकेश के विरुद्ध हाजीपुर वैशाली में लूट व डकैती के तीन मामले दर्ज हैं.

एसडीपीओ ने बताया कि बीते दिन पूर्णिया के तनिष्क शोरूम में हुए लूट कांड में भी इसी गिरोह का हाथ था. उन्होंने बताया कि इस अपराधियों के साथ कुछ अन्य अपराधी भी संपर्क में थे, जिसे पुलिस शीघ्र ही चिन्हित कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करेगी. इस संदर्भ में नगर थाना अध्यक्ष सुमन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध थाना कांड संख्या 964/24 के तहत कांड दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

इसे भी पढ़ें: Katihar news : रेलवे में लगा पेंशन अदालत, 128 मामले में हुई सुनवाई

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन