ePaper

सावन की पहली सोमवारी पर बिहार में दर्दनाक हादसा: दो बहनों को सांप ने डसा, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Updated at : 14 Jul 2025 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
katihar snake bitten news| On the first Monday of Sawan, two sisters were bitten by a snake, one died

अस्पताल में परिजनों की भीड़

Bihar News: कटिहार में सावन की पहली सोमवारी पर सर्पदंश की दर्दनाक घटना सामने आई है. घर में सो रही दो बहनों को जहरीले सांप ने डस लिया. इलाज में देरी के कारण बड़ी बहन की मौत हो गई, जबकि छोटी बहन की हालत गंभीर है. घटना के बाद गांव में मातम पसरा है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के कटिहार जिले के डंडखोरा थाना क्षेत्र से सावन की पहली सोमवारी पर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. घर में सो रही दो बहनों को जहरीले सांप ने डस लिया, जिससे बड़ी बहन की मौत हो गई, जबकि छोटी बहन जिंदगी की जंग लड़ रही है. यह घटना गोरफर गुमटी टोला गांव की है, जहां रात के सन्नाटे में सांप की फुफकार ने पूरे परिवार की जिंदगी में मातम भर दिया.

मां के साथ बेड पर सो रही थीं दोनों बेटियां

जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय चंद्रदेव उरांव की बेटियां ज्योति कुमारी (25) और सीता कुमारी (22) अपनी मां माया देवी के साथ बेड पर सो रही थीं. इसी दौरान दोनों बहनों ने सांप को कमरे में देखा, लेकिन कुछ समझ पातीं उससे पहले ही सांप ने दोनों को डंस लिया. चीख-पुकार मचने पर मां की आंख खुली, लेकिन तब तक सांप भाग चुका था.

परिजन बहनों को अस्पताल ले जाने की बजाय पहले गांव के ओझा के पास झाड़-फूंक कराने ले गए. वहां करीब दो घंटे तक समय बर्बाद होता रहा. जब तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो ओझा ने अस्पताल ले जाने की सलाह दी.

अस्पताल पहुंचने से पहले बड़ी बहन की मौत

अस्पताल पहुंचने में हुई देरी बहनों की जिंदगी पर भारी पड़ गई. पहले दोनों को कटिहार अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति में उन्हें पूर्णिया GMCH रेफर किया गया. मगर GMCH पहुंचने से पहले ही बड़ी बहन ज्योति की मौत हो गई. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि छोटी बहन की हालत नाजुक बनी हुई है. डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया है.

परिजनों में मचा कोहराम

इस दर्दनाक हादसे के बाद घर में कोहराम मचा है. मां माया देवी अपने पति की मौत के बाद अब बेटी के शव के पास बिलख रही हैं. दो साल पहले उनके पति, जो रेलवे में काम करते थे, ब्रेन हेमरेज से चल बसे थे. अब इस घटना ने उनके दुख को और गहरा कर दिया है. हीं, परिजनों ने बेटी के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है.

Also Read: 15 दिन में माफी नहीं तो केस! पप्पू यादव, रोहिणी आचार्या समेत इन नेताओं को BJP लीगल सेल का नोटिस

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन