रमजानुल मुबारक का पाक महीना आज होगा शुरू

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रमजानुल मुबारक का पाक महीना आज होगा शुरू

विज्ञापन

बलिया बेलौन रमजानुल मुबारक का 29वीं तारीख का चांद बुधवार को नजर आया. रमजानुल मुबारक का पहला रोजा जुमेरात से शुरू होगी. लोगों को रोजा का एहतमाम करने की बात कहते हुए जामीया सिद्दीकिया सालमारी के नाजिम मौलाना शाहिद हुसैन ने कहा की यह पाक, बरकत वाला महीना है. भूखे, प्यासे रहकर शाम में इफ्तार करना अल्लाह रब्बुल इज्जत को बहुत पसंद है. सुबह शादिक से पहले सेहरी का एहतमाम करना सुन्नत है. जो बीमार है या किसी वजह से रोजा फर्ज नहीं है. उसे छोड़कर सभी बालिग मर्द व महिला पर रोजा फर्ज है. रोजा की इबादत में 70 गुणा अधिक शवाब मिलता है. नफल इबादत का शवाब फर्ज के बराबर मिलता है. इस महीने में ज्यादा से ज्यादा इबादत करनी चाहिए. रोजेदार को इफतार कराने का बहुत शवाब है. रोजा में तरावीह की नमाज वाजिब करार दी गयी है. उन्होंने कहा की इस महीने में अल्लाह पाक सभी शैतान को कैद कर लेते हैं. जन्नत का सभी दरवाजा खोल देते हैं. रमजानुल मुबारक में अहले निशाब पर फितरा वाजिब है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन