Bihar News: कटिहार में ट्रैक्टर और बाइक के बीच जोरदार टक्कर, तीन चचेरे भाइयों की मौत
Bihar News: बिहार के कटिहार जिला में ट्रैक्टर और बाइक के बीच भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है. तीनों आपस में चचेरे भाई बताए जा रहे हैं
Bihar News: बिहार के कटिहार जिला में ट्रैक्टर और बाइक के बीच भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है. टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों को पहचानना भी मुश्किल हो रहा था. पुलिस ने शवों को पोस्टमोर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर मामले की छानबीन में जुट गई है. तीनों मृतक की पहचान 17 वर्षीय मेहदूर, 16 वर्षीय अशफीर आलम और 17 वर्षीय दिलबर के रूप में की गई है.
तीनों युवक आपस में चचेरे भाई
यह घटना जिला के रौतारा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर की बताई जा रही है. जहां कटिहार-पूर्णिया मुख्य मार्ग पर ट्रैक्टर से सीधी भिड़ंत में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि तीनों युवक आपस मे चचेरे भाई थे. पूर्णिया के लाइन बाजार में रहते थे. तीनों युवक अपनी बहन के ससुराल से पूर्णिया लौट रहे थे. इसी दौरान यह भीषण हादसा हुआ.
Also Read: बिहार में साथ रहना चाहते हैं 16 हजार शिक्षक दंपति, सरकार से लगाई तबादले की गुहार
पुलिस ने क्या कहा?
इस घटना के बारे में रौतारा थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि तीनों मृतक पूर्णिया के लाइन बाजार के रहनेवाले थे. जो कटिहार से पूर्णिया लौट रहे थे. रास्ते में यह हादसा हुआ है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने अग्रतर कार्रवाई करते हुए तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










