बिहार दिवस: पौधारोपण व साइकिल मार्च से होगा शुरू

Updated:
विज्ञापन
बिहार दिवस: पौधारोपण व साइकिल मार्च से होगा शुरू

बिहार दिवस: पौधारोपण व साइकिल मार्च से होगा शुरू

विज्ञापन

शाम में जिलेवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम का ले सकेंगे आनंद कटिहार जिले की शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बिहार दिवस को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. जिला प्रशासन की ओर से मुख्य कार्यक्रम स्थानीय बीएसएपी (बीएमपी) सात में रविवार को आयोजित किया जायेगा. बिहार दिवस को लेकर अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा. अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी है. कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गयी है. बीएसएपी सात मैदान में अन्य गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी की गयी है. सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन रविवार की शाम में किया जायेगा. बिहार दिवस पर मंगलवार को कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण से किया जायेगा. समाहरणालय परिसर में रविवार की सवेरे 700 बजे पौधारोपण किया जायेगा इसके बाद साइकिल मार्च से होगी. साइकिल मार्च रविवार को सवेरे 7.15 बजे समाहरणालय परिसर से अम्बेदकर चौक होते हुए बीएसएपी मैदान पहुंचेगी. साइकिल मार्च के बाद बीएसएपी मैदान में पूर्वाह्न 800 बजे फैंसी खेल का आयोजन किया जायेगा. इसी दिन शाम में कारगिल चौक, अग्वेदकर चौक, अमर जवान चौक, जीआरपी चौक, शहीद चौक व शहीद स्मारक पर दीप प्रज्वलित की जायेगी. इसके तुरंत बाद संध्या 6:00 बजे स्टॉल का उद्घाटन राजेन्द्र स्टेडियम में किया जायेगा. स्थानीय कलाकारों की ओर से स्थानीय बीएसएपी मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या आदि का आयोजन भी किया जायेगा

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन