बिहार दिवस, गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति के प्रति करता है जागरूक

Updated at : 22 Mar 2026 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार दिवस, गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति के प्रति करता है जागरूक

बिहार दिवस, गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति के प्रति करता है जागरूक

विज्ञापन

कटिहार बिहार दिवस पर उत्क्रमित माध्य विद्यालय मनियां, कटिहार में एक प्रेरणादायक नाटक का आयोजन हुआ. उद्देश्य विद्यार्थियों में बिहार के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति एवं सामाजिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था. शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक आलमगीर एवं शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किये. इसके पश्चात विद्यार्थियों ने हमारा बिहार गौरवशाली बिहार विषय पर आधारित नाटक का प्रभावशाली मंचन किया. नाटक से विद्यार्थियों ने बिहार के ऐतिहासिक योगदान, महान विभूतियों तथा वर्तमान विकास की झलक प्रस्तुत की. नाटक में चाणक्य एवं सम्राट अशोक जैसे महान व्यक्तित्वों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए समाज में शिक्षा, नैतिकता एवं एकता का संदेश दिया. विद्यार्थियों के अभिनय संवाद अदायगी एवं प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक अबुल कलाम आजाद ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार दिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि अपनी पहचान विरासत और कर्तव्यों को समझने का अवसर है. उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा एवं संस्कार के माध्यम से बिहार को आगे बढ़ाने का आह्वान किया.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन