बल्थी महेशपुर में दवा व्यवसायी के घर भीषण चोरी

Published by :RAJKISHOR K
Published at :11 Apr 2025 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
बल्थी महेशपुर में दवा व्यवसायी के घर भीषण चोरी

बल्थी महेशपुर में दवा व्यवसायी के घर भीषण चोरी

विज्ञापन

नगद सहित 12 लाख के सामान चुरा कर ले गये चोर चार चक्का वाहन से चोरी की घटना को अंजाम देने आये थे चोर कुरसेला थाना क्षेत्र में व्यवसायियों के घर चोरी थमने का नाम नहीं ले रहा है. हायटेक चोर शाम ढलते ही घर में चोरी के घटना को अंजाम देकर चंपत हो जा रहा है. चोरी घटना का इस तरह का एक वाकया गुरुवार शाम थाना क्षेत्र के बल्थी महेशपुर गांव में स्टेट हाइवे 77 किनारे स्थित दवा व्यवसायी प्रीतम कुमार साह के घर में घटित हुई है. चोरों ने व्यवसायी के घर के दरवाजा को कटर से काट कर अंदर प्रवेश कर तकरीबन बीस मिनट के अंदर जेवरात, नगदी सहित लगभग बारह लाख के चोरी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया. चोरों ने घर के अंदर के दो अलमीरा को तोड़ कर चोरी के घटना को अंजाम दिया. दवा व्यवसायी के घर आने की भनक पाकर चोर आनन-फानन में छत के उपर से छलांग लगाकर भाग निकला. दवा व्यवसायी नैना एजेंसी के मालिक प्रीतम कुमार साह ने कहा, चोरों ने लगभग सात भर सोना के जेवरात, डायमंड का एक नाक का नथ, दस ग्राम का 16 चांदी का सिक्का, तीन चांदी का पायल सहित तीन लाख रुपया नगदी का चोरी कर लिया. उनकी पत्नी दो दिन पूर्व माइके गयी हुई थी. घर बंद कर वह दुकान गये हुए थे. सीसीटीभी फुटेज के अनुसार चोर ने घर के अंदर 7.20 बजे शाम में प्रवेश किया. दुकान से उनके 7.40 बजे घर पहुंचने पर चोर चकमा देकर चोरी का जेवरात नगदी लेकर छत से कूद कर भाग निकला. भागते समय चोरी का एक लाख नगदी मक्का खेत के समीप गिरा पाया. यानि चोरों ने चार लाख नगदी का चोरी किया था. चोरी का यह घटना घर के अंदर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है. फुटेज में दो चोरों को प्लास्टिक का लबादा पहन कर चोरी करते देखा जा रहा है. चर्चा में बताया गया कि चोरो ने स्कॉर्पियो सड़क किनारे लगा कर चोरी के घटना को अंजाम दिया. अनुमान लगाया जा रहा था कि चोरों ने रैकी कर चोरी के घटना को अंजाम दिया. चोरी के जानकारी पर कुरसेला थाना अध्यक्ष गुड्डू कुमार ने दवा व्यवसायी के घर पहुंच कर आवश्यक पड़ताल किया. पुलिस चोरी घटना के उद्भेदन करने में जुटी हुई थी. गांव के लोगों का व्यवसायी के घर चोरी घटना के जानकारी को लेकर आना जाना लगा रहा. हाइटेक ढंग से किया जा रहा है चोरी चोर स्कॉर्पियो से आकर चोरी के घटना को अंजाम देकर फरार हो गया. इसके पूर्व टेगरिया कदम कुआं स्थित व्यवसायी स्व अखिलेश प्रसाद जायसवाल के घर हुए लाखों के चोरी घटना में चोरों के स्कॉर्पियो से आने की जानकारी सामने आयी थी. चोरों के इस हाइटेक चोरी से व्यवसायी वर्गों में हड़कम्प मचा है. चोरी घटनाओं से व्यवसायियों में दहशत थाना क्षेत्र में व्यवसाइयों के घर बढ़ती चोरी की घटना से दहशत कायम है. अब तक तीन व्यवसायियों के घर चोरी की घटना घटित हो चुकी है. व्यवसायी के घर चोरी की पहली घटना 12 जुलाई 2024 को संजय जायसवाल उर्फ गुड्डू के यहां घटित हुई थी. चोरों ने जेवरात, नगदी सहित लगभग 16 लाख के चोरी के घटना को अंजाम दिया था. पुलिस के गहन अनुसंधान पर सप्ताह दिन के बाद चोरों सहित चोरी का सामान बरामद कर लिया गया था. उसके बाद गत 12 मार्च को टेगरिया टोला कदम कुआं स्थित दिवंगत व्यवसायी अखिलेश प्रसाद जायसवाल के घर चोरों ने जेवरात नगदी सहित लगभग 13 लाख के चोरी के घटना को अंजाम दिया था. इस चोरी के घटना का उद्भेदन करने में पुलिस अब तक विफल रही है. चोरों का बढ़े मनोबल के फलस्वरुप चोरों ने दूसरे दवा व्यवसायी के घर जेवरात नगदी सहित तकरीबन 12 लाख के चोरी के घटना को अंजाम दे दिया. हाइटेक ढंग से चोरी को अंजाम देने वाले चोर व्यवसाईयों को निशाना बना रहे हैं. जिसे लेकर व्यवसायी वर्गों में दहशत व्याप्त है. चोर एक के बाद एक चोरी के वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन