बहुरूपिया इंडी गठबंधन से सावधान रहें: सैनी

बहुरूपिया इंडी गठबंधन से सावधान रहें: सैनी
– एनडीए प्रत्याशी के नामांकन सह आशीर्वाद सभा में पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री कटिहार जिले के सात विधानसभा क्षेत्र में बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की छठे दिन उम्मीदवारों की भीड़ लगी रही. जिला मुख्यालय में शनिवार को एनडीए के चार प्रत्याशियों के समर्थन में नामांकन सह आशीर्वाद सभा का आयोजन स्थानीय आईटीआई होमगार्ड के मैदान में किया. कटिहार सदर से एनडीए की ओर से भाजपा प्रत्याशी तारकिशोर प्रसाद, प्राणपुर से भाजपा प्रत्याशी निशा सिंह, कोढ़ा से भाजपा प्रत्याशी कविता पासवान एवं बरारी से जदयू प्रत्याशी विजय सिंह के समर्थन में आयोजित इस आशीर्वाद सभा मैं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शामिल हुए. उन्होंने विपक्ष की इंडी गठबंधन को बहुरूपिया गठबंधन बताते हुए जमकर निशाना साधा एवं एनडीए प्रत्याशियों को भारी मतों से जीतने की अपील की. हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष जाति और परिवार की राजनीति करते हुए केवल अपने परिवार के विकास की चिंता करते है. लेकिन एनडीए के नेता देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गरीबों के विकास, कल्याण, किसानों के उत्थान और युवाओं के भविष्य को सशक्त व मजबूत करने के लिए काम कर रहे है. सैनी ने कहा कि हम सभी उस दौर के साक्षी है, जब बिहार की पहचान एक बीमारी राज्य के रूप में होती थी. वर्ष 2005 से पहले इंडी गठबंधन के जंगलराज में गुंडागर्दी चरम था तथा शाम पांच बजे के बाद घर से निकलना मुश्किल था. 2005 के बाद विशेष रूप से अगर हम देखें तो 2014 में जबसे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस देश की बागडोर संभाली तो उनके आने के बाद बिहार का इतिहास पलटना शुरू हो गया. यूपीए सरकार ने 2005 से 2014 के बीच बिहार के विकास के लिए 2.5 लाख करोड रुपए दिये. जबकि 2014 के बाद अबतक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के विकास के लिए 14 लाख 85000 करोड़ दिया है. सभा को अररिया सांसद प्रदीप सिंह, मंत्री लेसी सिंह, एनडीए प्रत्याशी क्रमशः तारकिशोर प्रसाद, निशा सिंह, कविता पासवान व विजय सिंह, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, सुनील कुमार, जिप अध्यक्ष रश्मि सिंह, मेयर उषा देवी अग्रवाल, भाजपा जिला प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा, जिला अध्यक्ष मनोज राय, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष उमाकांत आनंद, जदयू जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश राय, वरिष्ठ नेता राम यादव ने संबोधित किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




