स्थानांतरण पर बीडीओ व बीपीआरओ को दी विदाई

स्थानांतरण पर बीडीओ व बीपीआरओ को दी विदाई
बरारी बीडीओ किशोर कुणाल व पंचायतीराज पदाधिकारी माधवेन्द्र कुमार के स्थानांतरण पर प्रखंड कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों ने बुके व अंगवस्त्र देकर भावपूर्ण विदाई दी. नये बीडीओ धीरेन्द्र कुमार धीरज व बीपीआरओ राज कुमार सिंह का स्वागत किया. प्रखंडकर्मी व जनप्रतिनिधि ने स्थानांतरित बीडीओ व बीपीआरओ के कार्यों की प्रशंसा करते हुए बताया कि अपने सेवाकाल में बेहतर सामंजस कर जनता की समस्या का निष्पादन किया जो सराहनीय है. राजीव चौधरी, जौहेर आलम, आलम, मिथिलेश यादव, शीला देवी, जाबीर आलम, मोहन यादव, आशीष कुमार, मिथुन कुमार, छोटु पोद्दार सहित प्रखंड कर्मी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




