कटिहार के बारसोई में शराब तस्करी पर कार्रवाई, 15 बोतल विदेशी व्हिस्की के साथ तस्कर गिरफ्तार

फोटो - बारसोई में शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी, बरामद विदेशी व्हिस्की की बोतलें एवं जब्त मोटरसाइकिल | Prabhat Khabar Network
katihar News: बारसोई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 बोतल विदेशी व्हिस्की के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है. इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है.
katihar News: बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून के बीच कटिहार जिले के बारसोई में उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है. अनुमंडलीय मद्य निषेध थाना बारसोई की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 15 बोतल प्रीमियम विदेशी व्हिस्की के साथ एक कथित शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान शराब की ढुलाई में इस्तेमाल की जा रही टीवीएस विक्टर मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई. पुलिस का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शराब तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है.
किरोरा में छापेमारी के दौरान हुई गिरफ्तारी
अनुमंडलीय मद्य निषेध थाना बारसोई के निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद बलरामपुर थाना क्षेत्र के किरोरा में विशेष छापेमारी की गई.
इस दौरान पुलिस ने सक्षम केसरी (32 वर्ष), निवासी वार्ड संख्या-6, बनमनखी (पूर्णिया) को गिरफ्तार किया. तलाशी में उसके पास से 750 एमएल की प्रीमियम विदेशी व्हिस्की की 15 बोतलें बरामद हुईं.
शराब की खेप के साथ बाइक भी जब्त
पुलिस के अनुसार, बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 11,250 रुपये है. इसके साथ ही शराब की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही टीवीएस विक्टर मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है.
जब्त सामान को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
बिहार मद्य निषेध कानून के तहत दर्ज हुआ मामला
निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ग) और 32(ई) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया.
katihar News:सीमावर्ती इलाकों में बढ़ाई गई निगरानी
उत्पाद विभाग का कहना है कि शराब के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. विशेष रूप से सीमावर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि तस्करी के नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके.
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शराब तस्करी में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
इसे भी पढ़ें: सुपौल-दरभंगा NH कॉरिडोर को मिली मंजूरी, मिथिलांचल और सीमांचल के बीच बनेगा नया हाईवे, इन जिलों को होगा फायदा
इसे भी पढ़ें: 3936 करोड़ की लागत से खगड़िया-पूर्णिया हाईवे बनेगा फोरलेन, सिर्फ 2 घंटे में पूरा होगा सफर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरविंद गुप्ता
अरविंद गुप्ता को पत्रकारिता में 14 वर्षों का अनुभव. पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2012 से लगातार कार्य कार्यरत हैं. वर्तमान में कटिहार जिले के बारसोई से समाचार संकलन का कार्य कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










