मनसाही में गांव-गांव पहुंचा बिजली विभाग, चौपाल लगाकर सोलर योजना की दी जानकारी

फोटो- चौपाल में मौजूद पदाधिकारी व अन्य | Prabhat Khabar Network
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के प्रचार-प्रसार के लिए विद्युत विभाग ने मनसाही प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में जागरूकता अभियान चलाया. गांव-गांव जाकर चौपालों में योजना के लाभों, सोलर पैनल से बचत और अतिरिक्त आय अर्जित करने के तरीकों की जानकारी दी गई.
PM Surya Ghar Yojana: प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से विद्युत विभाग द्वारा मनसाही प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में सोमवार को जागरूकता अभियान चलाया गया. विद्युत विभाग के कनीय अभियंता (जेई) राकेश कुमार रोशन के नेतृत्व में विभागीय टीम ने गांव-गांव जाकर चौपाल आयोजित की और लोगों को योजना से मिलने वाले लाभों की जानकारी दी.
पंचायतों में लगाई गई चौपाल
जागरूकता अभियान के तहत कुरेठा पंचायत भवन, पैक्स गोदाम सहित विभिन्न स्थानों पर चौपाल का आयोजन किया गया. इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और बिजली उपभोक्ताओं को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की विस्तृत जानकारी दी गई. अधिकारियों ने बताया कि सोलर ऊर्जा अपनाने से बिजली की खपत कम होगी और उपभोक्ताओं का बिजली बिल भी घटेगा.
सोलर से बचत के साथ होगी अतिरिक्त आय
जेई राकेश कुमार रोशन ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने वाले उपभोक्ता अपनी जरूरत की बिजली स्वयं तैयार कर सकते हैं. यदि अतिरिक्त बिजली का उत्पादन होता है तो उसे ग्रिड में भेजकर आय भी अर्जित की जा सकती है. उन्होंने लोगों से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की.
ग्रामीणों ने दिखाई रुचि
चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने योजना से जुड़ी विभिन्न जानकारियां प्राप्त कीं. कई लोगों ने सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया, सरकारी अनुदान और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में सवाल पूछे, जिनका विभागीय अधिकारियों ने विस्तार से जवाब दिया.
जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद
PM Surya Ghar Yojana: कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया अवधेश प्रसाद यादव, गणेश चौधरी, पैक्स अध्यक्ष छोटू कुमार गोस्वामी, कृष्ण देव सिंह, विद्युत विभाग के जेई रविशंकर कुमार, तपन कुमार, राहुल कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभागीय कर्मी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










