जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद बीडीओ, प्रधानाध्यापक व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कटिहार के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2026 का शानदार शुभारंभ हुआ. इस प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों ने अपनी आत्मरक्षा और कौशल का अद्भुत प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा.

विज्ञापन

Taekwondo Championship: कटिहार शहर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी तिनकचिया में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2026 का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल सिंह ने किया. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विद्यालय के इको क्लब, यूथ क्लब, मीना मंच, बाल संसद और ताइक्वांडो खिलाड़ियों की प्रस्तुतियों का अवलोकन किया. प्रधानाध्यापक दिनेश दुबे ने उन्हें शॉल और बुके देकर सम्मानित किया.

विज्ञापन

स्वागत गीत और स्वास्थ्य वचन से हुआ कार्यक्रम का आगाज

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं रिमझिम और वर्षा ने स्वास्थ्य वचन एवं स्वागत गीत की प्रस्तुति से की. इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया और प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ हुआ.

विद्यालय की उपलब्धियों का किया गया उल्लेख

Taekwondo Championship: प्रधानाध्यापक दिनेश दुबे ने विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि ताइक्वांडो, कबड्डी, खो-खो और योग जैसे खेलों में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है. उन्होंने बताया कि ताइक्वांडो के 15, कबड्डी के दो और योग की दो छात्राएं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुकी हैं. उन्होंने अभिषेक कुमार, अविनाश कुमार और आराधना कुमारी के राष्ट्रीय स्तर के प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि इन खिलाड़ियों ने राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है. साथ ही उन्होंने बताया कि अब तक विद्यालय के 116 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय मेधा परीक्षा में सफलता प्राप्त की है.

ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

कार्यक्रम के दौरान ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने आत्मरक्षा और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा. बीडीओ राहुल सिंह ने खिलाड़ियों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि सफलता पाने के लिए स्वयं पहल करना और अनुशासन के साथ मेहनत करना आवश्यक है.

विजेताओं को किया गया सम्मानित

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रधानाध्यापक दिनेश दुबे ने मेडल देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.कार्यक्रम को सफल बनाने में ताइक्वांडो संघ के सचिव उत्तम कुमार यादव, कोच रामकुमार रावत, किशन कुमार रावत, सोनू कुमार, अनूप ठाकुर, सोनी कुमारी, अविनाश कुमार, अंकित दुबे सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सक्रिय सहयोग दिया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन