मनसाही के तीन पंचायतों में बाढ़ का पानी पहुंचा, 1700 परिवारों को बांटी गयी पॉलिथीन शीट

Updated:
विज्ञापन

पॉलिथीन शीट बांटते हुए

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कटिहार के मनसाही प्रखंड में बाढ़ का पानी कई पंचायतों में फैल गया है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. प्रशासन ने 1700 परिवारों को पॉलीथीन शीट बांटी है और प्रभावितों के लिए सामुदायिक रसोई शुरू करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

कटिहार, मनसाही. प्रखंड क्षेत्र के चित्तौरिया, साहेबनगर और मोहनपुर पंचायत के कई गांवों में बाढ़ का पानी पहुंचने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए मंगलवार दोपहर जिला के वरीय उप समाहर्ता सह नोडल पदाधिकारी अभिषेक रंजन, अंचलाधिकारी मोहम्मद इस्माइल और थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद ने चित्तौरिया एवं साहेबनगर पंचायत के बाढ़ग्रस्त इलाकों का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों की स्थिति का जायजा लेते हुए राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए.

विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए बुधवार से चलेगी सामुदायिक रसोई

निरीक्षण के दौरान वरीय उप समाहर्ता अभिषेक रंजन ने अंचलाधिकारी को राहत व्यवस्था को लेकर कई दिशा-निर्देश दिए. बाढ़ के पानी में जिन परिवारों के घर डूब गए हैं, उनके लिए बुधवार से सामुदायिक रसोई शुरू करने का निर्देश दिया गया. सामुदायिक रसोई के माध्यम से प्रभावित परिवारों को भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी.

तीन पंचायतों के 1700 परिवारों में बांटी गयी पॉलिथीन

बाढ़ प्रभावित चित्तौरिया, साहेबनगर और मोहनपुर पंचायतों के करीब 1700 परिवारों के बीच मंगलवार देर शाम तक पॉलिथीन शीट का वितरण किया गया. प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल की गयी. बाढ़ के कारण घरों में पानी प्रवेश करने से प्रभावित परिवारों को पॉलिथीन मिलने से अस्थायी राहत मिलने की उम्मीद है.

कुरेठा में फसल क्षति का भी किया गया निरीक्षण

इधर, कुरेठा पंचायत के कुछ हिस्सों में बाढ़ का पानी पहुंचने और पानी में फसल डूबने की सूचना पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया. उन्होंने बाढ़ के पानी से डूबी फसलों की स्थिति का जायजा लिया. कृषि विभाग की ओर से फसल क्षति का आकलन किया जा रहा है.

क्षतिग्रस्त परिवारों को किया जा रहा चिन्हित

बाढ़ से प्रभावित और क्षतिग्रस्त लोगों को चिन्हित कर उनकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है. प्रशासन और संबंधित विभाग के स्तर से प्रभावित परिवारों तथा फसल क्षति से जुड़ी जानकारी जुटायी जा रही है, ताकि आगे की राहत एवं सहायता की प्रक्रिया में इसका उपयोग किया जा सके.

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लिया स्थिति का जायजा

निरीक्षण एवं राहत कार्य के दौरान प्रखंड प्रमुख निधि गौतम, कुमार सिंह, चित्तौरिया पंचायत के मुखिया दीप नारायण पासवान, साहेबनगर मुखिया प्रतिनिधि तजमुल हक, किसान सलाहकार रंजीत कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे. अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति और राहत कार्यों को लेकर जानकारी ली.

Also Read : पटना में बदली ट्रैफिक व्यवस्था, डाकबंगला से भट्टाचार्य रोड जाने वाला रास्ता बंद, जानें वैकल्पिक रास्ते

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन