बारसोई जंक्शन के पास रहने वालों का रेल प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन

बारसोई जंक्शन के पास रहने वालों का रेल प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन
– अमृत भारत योजना के तहत नाला निर्माण अधूरा छोड़ देने से लोगों के घरों में घुस रहा है गंदा पानी – संक्रमण फैलने की आशंका से भयभीत है नागरिक बारसोई अमृत भारत योजना के तहत बारसोई जंक्शन में चल रहे कार्य अंतर्गत नाला निर्माण कार्य अधूरा छोड़ देने से बारसोई जंक्शन के समीप स्थित नगर पंचायत बारसोई के वार्ड संख्या 6 के नागरिकों ने गुरुवार को बारसोई जंक्शन के समीप रेल प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन किया. स्थानीय निवासी श्रवण कुमार, विनोद मंडल आदि ने कहा कि घरों के बगल से नाला निर्माण कार्य किया जा रहा है. कार्य अत्यंत धीमी गति से चल रहा है. जिस कारण नाला निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है. उसे होकर बहने वाला गंदा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है. जिसके कारण सभी लोगों को बहुत परेशानी हो रही है. सभी लोग संक्रमण फैलने की आशंका से काफी भयभीत है. इसको लेकर कई बार रेल प्रशासन से शिकायत की गई परंतु कोई भी कार्रवाई नहीं हुई. स्थिति बद से बदतर होती जा रही है. अंत में रेलवे क्षेत्र से सटे इलाके के लोग खुलकर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर हो गए हैं. मामले में बारसोई जंक्शन के स्टेशन प्रबंधक अली ने कहा कि इस मामले की जानकारी उच्च अधिकारी को दे दी गई है. जल्द ही कोई निदान निकाला जायेगा. प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से मुकुल पासवान, गोपाल पासवान, मीना देवी, रानी देवी, रिंकी देवी, भगवती देवी, अभय कुमार, मिथुन कुमार, राकेश पासवान, मुकेश पासवान आदि नागरिक शामिल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




